*दिल्ली रैली में जनपद के लोगों की रहेगी बड़ी संख्या में भागीदारी : अभिषेक सिंह राणा*
*कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, दिल्ली रैली पर मंथन तेज*
सुल्तानपुर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में कार्यालय परिसर में शनिवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी कि समस्त पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों/प्रभारी व पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई तथा जिन ब्लॉकों में बूथ कमेटी बनाने में विलंब किया जा रहा है उन्हें सख्त निर्देश दिया गया कि बूथ कमेटियों का जल्द गठन कर उनकी छाया प्रति जिला कमेटी में जमा किया जाना सुनिश्चित करें।
वहीं बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोर- गद्दी छोड़ के नारे के साथ 14 दिसंबर को होने वाली ऐतिहासिक महारैली में बड़ी संख्या में जनपद के लोगों को लेकर पहुंचने का आवाहन किया।बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि जनपद की पांचों विधानसभाओं से ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में 14 दिसंबर की विशाल रैली में शामिल होंगे। इसके लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी और हौशिला भीम ने कहा कि भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में आई है। जननेता राहुल गांधी के खुलासे के बाद देश के सामने भाजपा और चुनाव आयोग की पोल खुल चुकी है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा कि कांग्रेस की ओर से वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे के साथ विशाल महारैली का आयोजन करके देश के सामने भाजपा और चुनाव आयोग के गठजोड़ की कलई खोलने का काम कर रही है। जो कि 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि 14 दिसंबर की रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें सुल्तानपुर शहर से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए राहुल गांधी के संघर्ष में अपना समर्थन देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मुन्नू,एआईसीसी सदस्य फिरोज अहमद, हामिद राईनी, हौसिला भीम, विजयपाल, आवेश अहमद, मनोज कुमार तिवारी, रणजीत सिंह सलूजा, राहुल त्रिपाठी, नंदलाल मौर्य, हर्ष नारायण शुक्ला राम कुमारी, इंद्रकेश शर्मा, मनोज तिवारी, सुरेश चंद्र मिश्र, जमीदार यादव, रामचंद्र कोरी, तेरसराम पाल मनीष तिवारी,अनवर हुसैन फौजी, मोहसिन सलीम,मोहम्मद अतीक, अतहरनवाब, नंदलाल मोर्य, ममनूनआलम, प्रदीप सिंह, उमाकांत तिवारी,सर्वेंद्र सिंह, महेश सिंह, देवेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, हाजी फिरोज,अंजनी कुमार पांडे, संजय श्रीवास्तव, देवेंद्र पांडे, हरीश पाठक, अजय मिश्रा, शीतला प्रसाद साहू आदि लोग मौजूद रहे। इंसेट *कांग्रेस ने मनाई संविधान निर्माता की पुण्यतिथि* सुल्तानपुर। कांग्रेस कार्यालय परिसर में शनिवार को जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में संविधान निर्माता व देश के प्रथम कानून मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि देश में लोकतंत्र को स्थापित करने में संविधान की मुख्य भूमिका है। संविधान का निर्माण बाबा साहब के प्रयासों से संभव हो सका, जिसकी सराहना आज भी विश्व करता है। भवदीय अभिषेक सिंह राणा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
1 hour and 52 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1