हजारो किसान पैदल जाएंगे लखनऊ मुख्यमंत्री आवास
गौहनिया बाई पास पर सत्याग्रह आन्दोलन में किसानो ने लिया निर्णय
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।गौहनियां बाई पास पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन (किसान)का सत्याग्रह आन्दोलन 11 वे दिन भी जारी रहा।शुक्रवार को सत्याग्रह स्थल पर जुटे भाकियू(किसान) के पदाधिकारियो ने कहा कि सत्याग्रह के 11 दिन हो गये लेकिन ज्ञापन में लिखित छह सूत्रीय मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई।बारा प्रशासन निरंकुश हो चुका है।
एसडीएम व लेखपाल से न्याय की कोई उम्मीद नहीं है।इसलिए किसानो ने निर्णय लिया है कि दो दिसम्बर को सैकड़ों की संख्या में किसान पैदल लखनऊ के लिये रवाना होंगे जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय के लिये फरियाद करेगे। भारतीय किसान यूनियन (किसान)के पूर्वांचल प्रभारी ने कहा कि एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम के पास पीड़ित लोगो की फरियाद सुनने का समय नहीं है।
सत्याग्रह पर बैठे किसानो की सुध लेने वाला कोई नही। इसलिए सीधे मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानो को न्याय दिलाने के लिये प्रार्थना पत्र दिया जायेगा।शुक्रवार को एसओ घूरपुर दिनेश सिंह ने शुक्रवार को बारा एसडीएम से बात कर राजस्व से जुड़ी कुछ मांगों को हल कराने का आश्वासन दिया था लेकिन लेखपालो के हड़ताल पर जाने के कारण कानूनगो व लेखपाल मौके पर नही पहुंचे सत्याग्रह आन्दोलन में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता गुलाब ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष मंजूराज आदिवासी मंडल महासचिव धर्मेंद्र सिंह पटेल मंडल उपाध्यक्ष मनोरमा आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष मेजा शंकराचार्य भूर्तिया खेमराज सिंह सीता आदिवासी बलराम बंसल अशोक कोल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।






2 hours and 48 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k