कांग्रेसियों ने मनाया संविधान दिवस, निर्माता को दी श्रद्धांजलि
प्रकाशनार्थ,सुल्तानपुर। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों ने संविधान दिवस धूमधाम से मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा शहर अध्यक्ष शकील अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता व नेताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को स्वीकार किया गया था,जिसके उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है, जिस पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। वहीं उन्होंने कहा कि संविधान को स्वयं संविधान नहीं बचाता, संविधान को हम नागरिक बचाते हैं।
हर सच्चे नागरिक का, सही इच्छा शक्ति वाले नागरिक का यह फर्ज है कि हम संविधान को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह हमारी लोकतांत्रिक आत्मा का प्रतिबिंब है। पीसीसी सदस्य हौसिला प्रसाद भीम ने कहा कि भारत का संविधान सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा माध्यम है। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी ने कहा कि संविधान दिवस केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारा लोकतांत्रिक पर्व है। कांग्रेस पार्टी सदैव संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और जनाधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता लाल पद्माकर सिंह, सुब्रत सिंह सनी, विजयपाल, आवेश अहमद,विनय त्रिपाठी, शीतला प्रसाद साहू,विकास, जनार्दन शुक्ल पवन मिश्र कटवा आदि लोग मौजूद रहे।
37 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k