*SIR को बनाए बूथ सशक्तिकरण का हथियार-भूपेन्द्र चौधरी*
*एसआईआर को लेकर विपक्ष चला रहा नकारात्मक एजेंडा: भूपेंद्र सिंह चौधरी*
*त्रुटिहीन मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव - भूपेन्द्र चौधरी*
*फुलप्रूफ बूथ प्रबंधन पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता - भूपेन्द्र चौधरी*सुलतानपुर,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि एसआईआर मतदाताओं के लिए एक विधिक प्रकिया है लेकिन विपक्ष इसको लेकर नकारात्मक एजेंडा चला रहा है।बुधवार शाम भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को संवैधानिक ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। देश की न्याय पालिका पर सभी को विश्वास है। हम सब लोग मिलकर उसका पालन करते हैं।
मतदाताओं के लिए एआईआर एक विधिक प्रक्रिया है लेकिन कांग्रेस और सपा इस मामले में नकारात्मक एजेंडा चला रहे हैं। समाज को गुमराह कर रहे हैं। लंबी पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी अपना मूल्यांकन नहीं कर रही है।संवैधानिक संस्थाओं पर सिर्फ प्रश्न खड़ा रही है। इन लोगों को अपना चेहरा देखना चाहिए। शीशे को दोष ठहराना ठीक नहीं है।बिहार जीत पर उन्होंने कहा कि यह सुशासन व विकास की जीत है।एनडीए का कुनबा एक साथ मिलकर चुनाव लडा़।जनता ने अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया।हम वहां जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा कई एजेंसी मिलकर हर ऐंगल पर जांच कर रही है। विदेशी ऐंगल भी हो सकता हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित एसआईआर की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक जाने का आह्वान किया।
उन्होंने पात्र व नये मतदाताओं को वोटर सूची में जुड़वाने के लिए फार्म भरवाने में मदद करने को कहा। उन्होंने बताया पार्टी ने विधानसभा स्तर पर बीएलए 1, बीएलए 2 के साथ - साथ बूथ प्रवासी की संयुक्त टीम का गठन किया है। कार्यकर्ता एसआई आर को भूत सशक्तिकरण का हथियार बनाएं। फुलप्रूफ बूथ प्रबंधन पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।त्रुटिहीन मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने स्वागत भाषण करते हुए मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार प्रकट किया। संचालन विजय त्रिपाठी ने किया।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी से लखनऊ जाते समय एक घंटा 35 मिनट कार्यालय पर रूके।एसआईआर को लेकर जिले के सभी 26 मण्डलों की समीक्षा की।वह करीब 6.35 पर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, राजेश गौतम, डॉ आरए वर्मा,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह,आनन्द जायसवाल, घनश्याम चौहान, कृपाशंकर मिश्रा,विजय रघुवंशी, अशोक कुमार सिंह, संजय त्रिलोकचंदी, आलोक आर्या,संदीप सिंह, प्रदीप शुक्ला, शशीकांत पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार, अनीता पाण्डेय, सुनील वर्मा, बबिता तिवारी, मनीषा पांडेय, विवेक सिंह, आशीष सिंह रानू, संजय सोमवंशी, डिंपल सिंह, सर्वेश मिश्रा समेत जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल प्रवासी आदि मौजूद रहे

*एसआईआर को लेकर विपक्ष चला रहा नकारात्मक एजेंडा: भूपेंद्र सिंह चौधरी*
सुलतानपुर,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि एसआईआर मतदाताओं के लिए एक विधिक प्रकिया है लेकिन विपक्ष इसको लेकर नकारात्मक एजेंडा चला रहा है।बुधवार शाम भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को संवैधानिक ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। देश की न्याय पालिका पर सभी को विश्वास है। हम सब लोग मिलकर उसका पालन करते हैं।
मतदाताओं के लिए एआईआर एक विधिक प्रक्रिया है लेकिन कांग्रेस और सपा इस मामले में नकारात्मक एजेंडा चला रहे हैं। समाज को गुमराह कर रहे हैं। लंबी पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी अपना मूल्यांकन नहीं कर रही है।संवैधानिक संस्थाओं पर सिर्फ प्रश्न खड़ा रही है। इन लोगों को अपना चेहरा देखना चाहिए। शीशे को दोष ठहराना ठीक नहीं है।बिहार जीत पर उन्होंने कहा कि यह सुशासन व विकास की जीत है।एनडीए का कुनबा एक साथ मिलकर चुनाव लडा़।जनता ने अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया।हम वहां जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा कई एजेंसी मिलकर हर ऐंगल पर जांच कर रही है। विदेशी ऐंगल भी हो सकता हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित एसआईआर की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक जाने का आह्वान किया।
उन्होंने पात्र व नये मतदाताओं को वोटर सूची में जुड़वाने के लिए फार्म भरवाने में मदद करने को कहा। उन्होंने बताया पार्टी ने विधानसभा स्तर पर बीएलए 1, बीएलए 2 के साथ - साथ बूथ प्रवासी की संयुक्त टीम का गठन किया है। कार्यकर्ता एसआई आर को भूत सशक्तिकरण का हथियार बनाएं। फुलप्रूफ बूथ प्रबंधन पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।त्रुटिहीन मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने स्वागत भाषण करते हुए मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार प्रकट किया। संचालन विजय त्रिपाठी ने किया।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी से लखनऊ जाते समय एक घंटा 35 मिनट कार्यालय पर रूके।एसआईआर को लेकर जिले के सभी 26 मण्डलों की समीक्षा की।वह करीब 6.35 पर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, राजेश गौतम, डॉ आरए वर्मा,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह,आनन्द जायसवाल, घनश्याम चौहान, कृपाशंकर मिश्रा,विजय रघुवंशी, अशोक कुमार सिंह, संजय त्रिलोकचंदी, आलोक आर्या,संदीप सिंह, प्रदीप शुक्ला, शशीकांत पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार, अनीता पाण्डेय, सुनील वर्मा, बबिता तिवारी, मनीषा पांडेय, विवेक सिंह, आशीष सिंह रानू, संजय सोमवंशी, डिंपल सिंह, सर्वेश मिश्रा समेत जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल प्रवासी आदि मौजूद रहे

सुल्तानपुर,अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानंद नगर सुल्तानपुर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के बैनर तले गोरक्ष एवं काशी प्रांत की चयनित विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रीमान् यतीन्द्र जी ने कहा कि भारतीय शिक्षा भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों के अनुरूप होनी चाहिए। हमारे इसी वैशिष्ट्य के कारण आज समाज आंख बन्द कर विद्या भारती के विद्यालयों पर विश्वास करता है ।हमारा विद्यालय समाज द्वारा निर्मित व्यवस्था है। यह एक वैचारिक अधिष्ठान है।समाज हमें सम्मान देता है और हम समाज को। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा युगानुकूल हो, इसलिए हमें अपने विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित करना है।हम अपने भैया बहनों के चरित्र को इतना सुदृढ़ बनाएं कि वे हमेशा स्मरण रखें कि हम भगवान की नजर में हैं। कार्यक्रम में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मंत्री डॉ सौरभ मालवीय ने प्रबंध समिति के दायित्व धारकों को प्रबंधन के श्रेष्ठ मानकों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री श्रमान् यतीन्द्र जी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री श्रीमान् हेमचन्द जी, गोरक्ष प्रान्त के मंत्री डॉ शैलेश जी, बाल कल्याण समिति सुलतानपुर के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सुलतानपुर। साहू चौपाल की टीम जिले मे पदाधिकारियों का विस्तार करेगा। एक अभियान के तहत ब्लाक और तहसील स्तर पर भी संगठन का विस्तार होगा। साहू चौपाल लोगो की हर सम्भव मदद करता रहेगा। जिलाध्यक्ष लाल चंद्र गुप्ता ने यह बात कही। साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति के बैनर तले जिला पदाधिकारियों की नगर के एक विद्यालय मे जिलाध्यक्ष लाल चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता मे बैठक हुई। उन्होंने बताया कि साहू चौपाल का विस्तार जिला मुख्यालय से लेकर तहसील ब्लाक स्तर पर होगा। समाज के लोगों के साथ मिलकर संगठन का विस्तार किया जाएगा । संगठन के सचिव अमरचंद साहू ने कहा कि समाज सेवा के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा । जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा । किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहेगा । श्री साहू ने बताया कि साहू चौपाल कई प्रदेशों कार्य कर रहा है । संगठन प्रमुख रूप से समाज के प्रतिभाओं का सम्मान करना । गरीबों की हर संभव मदद करना। पीड़ितों की मदद करना, शादी विवाह मे लोगो की मदद करना आदि शामिल है। बैठक मे मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार साहू, राज कुमार साहू, सजन लाल साहू, रिकू साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी दया शंकर गुप्ता आदि रहे।
सुल्तानपुर,कटका क्लब सामाजिक संस्था के द्वारा यातयात माह के तहत एम्बुलेंस को रास्ता दें अभियान रामकली बालिका इंटर कॉलेज और सुल्तानपुर नर्सिंग इंस्टीट्यूट में चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कटका क्लब के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नफीसा खातून ने किया। इस मौके पर रामकली बालिका इंटर के प्रधानाचार्य रीना सिंह ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने एवं मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाने आदि यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
कथा वाचक शनि मिश्र ने बताया कि मानवीय तौर पर भी इंसानों को समझनी चाहिए. सड़क पर जब कोई एंबुलेंस जा रही होती है. तो उसे अपने आप ही साइड दे देनी चाहिए, कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने बताया कि हो सकता है एंबुलेंस किसी घायल को ले जाने जा रही हो जो किसी हादसे का शिकार हो गया हो. इसीलिए उसके रास्ते में बाधा नहीं डालनी चाहिए।
आए अतिथियों के सुल्तानपुर नर्सिंग इंस्टीट्यूट के उप प्रधानाचार्य राघव ने आभार व्यक्त किया।इस मौके पर प्रशांत सिंह, सत्यम चौरसिया, नीलम, रुचि, डॉक्टर अंजली सिंह, नरेंद्र कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
आज 18 नवंबर 2025 को रेलवे मंडल कार्यालय लखनऊ से लगभग 11:00 बजे सहायक मंडल फाइनेंस मैनेजर कंचन प्रभा,अवधेश सिंह सीनियर सेक्शन ऑफिसर एवं प्रशांत कुमार लांबा अकाउंटेंट और वेलफेयर इंस्पेक्टर जेपी यादव ने कोचिंग डिपो अधिकारी सुल्तानपुर श्री विनय कुमार श्रीवास्तव के दफ्तर पहुंचकर लेखा संबंधित कागजों का निरीक्षण किया साथ ही लोको शेड जाकर सफाई के कार्य को भी चेक किया वहाँ से निकल कर टीम ने स्टेशन परिसर की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक विनय कुमार सिंह , संतोष कुमार और विपिन सिंह ने जांच अधिकारी को पूरा सहयोग किया
सुल्तानपुर,एकदिवसीय महिला अस्मिता बालिका अंडर 14 एवं 16 खेल जो आल इंडिया (AFI) ,
भारत खेल प्राधिकरण एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से इस खेल को जिला एथलेटिक्स संघ सुल्तानपुर को प्रतियोगिता करने का अवसर प्राप्त हुआ, इस महिला अस्मिता एथलेटिक्स का आयु वर्ग 14 वर्ष एवं 16 वर्षीय बालिका प्रतिभा करेगी जो की सुल्तानपुर पंत स्टेडियम में 21 नवंबर को सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होगी।
प्रतियोगिता को अंतिम रूप देने के लिए आज ADM बाबू राम जी जिला एथलेटिक्स संघ के जनरल सेक्टरी स अंतर्राष्ट्रीय धावक श्री बाबा दिन चौधरी,एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री राम लखन यादव , जिला कीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, राजेश कन्नौजिया,कबड्डी संघ के सचिव महेश यादव संजय तिवारी,हरगोविंद सिंह, ओमप्रकाश पाल, हाफिज जी,आदि लोगों ने जाकर स्टेडियम ग्राउंड का निरीक्षण किया।
जिससे कि दिनांक 21 को होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना करना पड़े इस आयोजन के लिए जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ने एथलेटिक संघ को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कि जनपद में यह कार्यक्रम संभव करने के लिए।
सुल्तानपुर,शहर सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विधालय के प्रांगण में शिशु वाटिका विद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दयाराम जी बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं श्री जितेंद्र सिंह यादव चौकी इंचार्ज विवेकानंद नगर चौकी, विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर श्री रामजी गुप्ता जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग भाजपा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ब्रह्म नारायण शुक्ला, विनय सेन मंडल सचिव राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ एवं शिशु वाटिका की संचालिका उषा सिंह के कर कमल द्वारा भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र देकर किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता जैसे सादी दौड़, चॉकलेट दौड़, बाल्टी में बाल डालना, जलेबी दौड़, बाधा दौड़, रेगऺकर चलना, म्यूजिकल कुर्सी इत्यादि खेलों में विद्यालय के छोटे-छोटे शिशुओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। उन शिशुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय के आचार्य बहनें व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान दे रही थी।
जिसमें शिशु वाटिका विद्यालय की संचालिका उषा सिंह पुष्पांजलि नीतू श्रीवास्तव सरिता वंदना संध्या कल्पना मिश्रा एवं आचार्य इंद्रेश दीपक आदि रहे। प्रतियोगिता संपूर्ण होने के बाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त शिष्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं जो शिशु प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं लिए थे उन शिष्यों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सुल्तानपुर,इसौली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित होने वाली एकता यात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम कुड़वार ब्लॉक के अलीगंज सब्जी मंडी मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के जुटने की संभावना है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विकास शुक्ल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव व भाईचारा मजबूत करने का संदेश देती है।भाजपा नेता विकास शुक्ला यह भी कहा कि शांति,विकास और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी नागरिकों को इसमें बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए।
सुल्तानपुर,अयोध्या के सरयू तट से प्रयागराज के संगम तक रोजगार दो , सामाजिक न्याय दो पदयात्रा लेकर निकले आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये पदयात्रा में दो मुद्दों संकल्प लिया गया है,पहला बेरोजगारी के खिलाफ,और दूसरा सामाजिक भेदभाव। इसी लिए इस यात्रा का नाम-रोजगार दो,सामाजिक न्याय दो यात्रा रखी गई है।
उन्होंने कहा कि रोजगार की बात करने पर यूपी में पेपर लीक हो जाता है ये नौजवानों की जिंदगी का ऐसा सच है। जो उनके लिए दुःख और त्रासदी का कारण बन गया है। संजय सिंह ने युवाओं से आवाहन किया युवा इस यात्रा का हिस्सा बने। वहीं नियमित और मानदेय बढ़ाने वाले से भी उन्होंने यात्रा में शामिल होने का आवाहन किया।
संजय ने कहा कि रेडी पटरी वालों की दुकान पर बुलडोजर चलाया जाता है ।
संजय ने आरोप लगाया कि बिहार की जीत चुनाव आयोग की है, बीजेपी और एनडीए की नहीं। ये चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की है जीत। एनडीए को चुनाव आयोग को माला पहनाना चाहिए। संजय ने कहा कि 80 लाख वोट जिस राज्य में चोरी हो जाय, 14 लाख के करीब डुप्लीकेट, एक लाख के वोट का पता नहीं तो उस राज्य में क्या चुनाव। 202 में 128 सीट ऐसी जहां SIR के जरिए वोट काटे गए, तो ऐसे जीतने का क्या फायदा।
SIR नहीं कटेगा तो बिहार में 80 लाख वोट कटे, यहां दो करेगा वोट कटेगा।
19 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.3k