*SIR को बनाए बूथ सशक्तिकरण का हथियार-भूपेन्द्र चौधरी*
*एसआईआर को लेकर विपक्ष चला रहा नकारात्मक एजेंडा: भूपेंद्र सिंह चौधरी*
*त्रुटिहीन मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव - भूपेन्द्र चौधरी*
*फुलप्रूफ बूथ प्रबंधन पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता - भूपेन्द्र चौधरी*
सुलतानपुर,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि एसआईआर मतदाताओं के लिए एक विधिक प्रकिया है लेकिन विपक्ष इसको लेकर नकारात्मक एजेंडा चला रहा है।बुधवार शाम भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को संवैधानिक ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। देश की न्याय पालिका पर सभी को विश्वास है। हम सब लोग मिलकर उसका पालन करते हैं।
मतदाताओं के लिए एआईआर एक विधिक प्रक्रिया है लेकिन कांग्रेस और सपा इस मामले में नकारात्मक एजेंडा चला रहे हैं। समाज को गुमराह कर रहे हैं। लंबी पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी अपना मूल्यांकन नहीं कर रही है।संवैधानिक संस्थाओं पर सिर्फ प्रश्न खड़ा रही है। इन लोगों को अपना चेहरा देखना चाहिए। शीशे को दोष ठहराना ठीक नहीं है।बिहार जीत पर उन्होंने कहा कि यह सुशासन व विकास की जीत है।एनडीए का कुनबा एक साथ मिलकर चुनाव लडा़।जनता ने अभूतपूर्व आशीर्वाद दिया।हम वहां जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा कई एजेंसी मिलकर हर ऐंगल पर जांच कर रही है। विदेशी ऐंगल भी हो सकता हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित एसआईआर की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक जाने का आह्वान किया।
उन्होंने पात्र व नये मतदाताओं को वोटर सूची में जुड़वाने के लिए फार्म भरवाने में मदद करने को कहा। उन्होंने बताया पार्टी ने विधानसभा स्तर पर बीएलए 1, बीएलए 2 के साथ - साथ बूथ प्रवासी की संयुक्त टीम का गठन किया है। कार्यकर्ता एसआई आर को भूत सशक्तिकरण का हथियार बनाएं। फुलप्रूफ बूथ प्रबंधन पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।त्रुटिहीन मतदाता सूची लोकतंत्र की नींव हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने स्वागत भाषण करते हुए मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार प्रकट किया। संचालन विजय त्रिपाठी ने किया।मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष वाराणसी से लखनऊ जाते समय एक घंटा 35 मिनट कार्यालय पर रूके।एसआईआर को लेकर जिले के सभी 26 मण्डलों की समीक्षा की।वह करीब 6.35 पर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
बैठक में एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, राजेश गौतम, डॉ आरए वर्मा,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह,आनन्द जायसवाल, घनश्याम चौहान, कृपाशंकर मिश्रा,विजय रघुवंशी, अशोक कुमार सिंह, संजय त्रिलोकचंदी, आलोक आर्या,संदीप सिंह, प्रदीप शुक्ला, शशीकांत पाण्डेय, धर्मेन्द्र कुमार, अनीता पाण्डेय, सुनील वर्मा, बबिता तिवारी, मनीषा पांडेय, विवेक सिंह, आशीष सिंह रानू, संजय सोमवंशी, डिंपल सिंह, सर्वेश मिश्रा समेत जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, मण्डल प्रवासी आदि मौजूद रहे
1 hour and 45 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k