*भारत खेल प्राधिकरण एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से इस खेल को जिला एथलेटिक्स संघ सुल्तानपुर को प्रतियोगिता*
सुल्तानपुर,एकदिवसीय महिला अस्मिता बालिका अंडर 14 एवं 16 खेल जो आल इंडिया (AFI) , भारत खेल प्राधिकरण एवं भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के सौजन्य से इस खेल को जिला एथलेटिक्स संघ सुल्तानपुर को प्रतियोगिता करने का अवसर प्राप्त हुआ, इस महिला अस्मिता एथलेटिक्स का आयु वर्ग 14 वर्ष एवं 16 वर्षीय बालिका प्रतिभा करेगी जो की सुल्तानपुर पंत स्टेडियम में 21 नवंबर को सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होगी। प्रतियोगिता को अंतिम रूप देने के लिए आज ADM बाबू राम जी जिला एथलेटिक्स संघ के जनरल सेक्टरी स अंतर्राष्ट्रीय धावक श्री बाबा दिन चौधरी,एथलेटिक्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री राम लखन यादव , जिला कीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, राजेश कन्नौजिया,कबड्डी संघ के सचिव महेश यादव संजय तिवारी,हरगोविंद सिंह, ओमप्रकाश पाल, हाफिज जी,आदि लोगों ने जाकर स्टेडियम ग्राउंड का निरीक्षण किया। जिससे कि दिनांक 21 को होने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना करना पड़े इस आयोजन के लिए जिला ओलंपिक संघ के सचिव पंकज दुबे ने एथलेटिक संघ को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया कि जनपद में यह कार्यक्रम संभव करने के लिए।
*शिशु वाटिका विद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न*
सुल्तानपुर,शहर सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विधालय के प्रांगण में शिशु वाटिका विद्यालय का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री दयाराम जी बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं श्री जितेंद्र सिंह यादव चौकी इंचार्ज विवेकानंद नगर चौकी, विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर श्री रामजी गुप्ता जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग भाजपा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ब्रह्म नारायण शुक्ला, विनय सेन मंडल सचिव राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ एवं शिशु वाटिका की संचालिका उषा सिंह के कर कमल द्वारा भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र देकर किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता जैसे सादी दौड़, चॉकलेट दौड़, बाल्टी में बाल डालना, जलेबी दौड़, बाधा दौड़, रेगऺकर चलना, म्यूजिकल कुर्सी इत्यादि खेलों में विद्यालय के छोटे-छोटे शिशुओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। उन शिशुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय के आचार्य बहनें व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण योगदान दे रही थी। जिसमें शिशु वाटिका विद्यालय की संचालिका उषा सिंह पुष्पांजलि नीतू श्रीवास्तव सरिता वंदना संध्या कल्पना मिश्रा एवं आचार्य इंद्रेश दीपक आदि रहे। प्रतियोगिता संपूर्ण होने के बाद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त शिष्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं जो शिशु प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं लिए थे उन शिष्यों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
*इसौली में निकलेगी एकता यात्रा, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहेंगे मुख्य अतिथि*
सुल्तानपुर,इसौली विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को आयोजित होने वाली एकता यात्रा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम कुड़वार ब्लॉक के अलीगंज सब्जी मंडी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जहां भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के जुटने की संभावना है।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता विकास शुक्ल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव व भाईचारा मजबूत करने का संदेश देती है।भाजपा नेता विकास शुक्ला यह भी कहा कि शांति,विकास और सौहार्द बनाए रखने की दिशा में यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी नागरिकों को इसमें बढ़-चढ़कर योगदान देना चाहिए।
*पदयात्रा में दो मुद्दों संकल्प लिया गया*
सुल्तानपुर,अयोध्या के सरयू तट से प्रयागराज के संगम तक रोजगार दो , सामाजिक न्याय दो पदयात्रा लेकर निकले आप नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सुल्तानपुर में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये पदयात्रा में दो मुद्दों संकल्प लिया गया है,पहला बेरोजगारी के खिलाफ,और दूसरा सामाजिक भेदभाव। इसी लिए इस यात्रा का नाम-रोजगार दो,सामाजिक न्याय दो यात्रा रखी गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार की बात करने पर यूपी में पेपर लीक हो जाता है ये  नौजवानों की जिंदगी का ऐसा सच है। जो उनके लिए दुःख और त्रासदी का कारण बन गया है। संजय सिंह ने युवाओं से आवाहन किया युवा इस यात्रा का हिस्सा बने। वहीं  नियमित और मानदेय बढ़ाने वाले से भी उन्होंने यात्रा में शामिल होने का आवाहन किया। संजय ने कहा कि रेडी पटरी वालों की दुकान पर बुलडोजर चलाया जाता है ।
आज सामाजिक भेदभाव किया जाता है। दलित पिछड़े मुसलमानों के खिलाफ भेदभाव फैलाकर राजनीति की जा रही है वो ठीक नहीं। यूपी में तमाम घटनाएं सामाजिक भेदभाव को दिखा रही हैं।
पीएम मोदी पर सांसद संजय सिंह ने  तंज कसते हुए कहा कि देश को बट्टा लगाकर वे कट्टा कट्टा कह रहे हैं। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आज दो सौ लाख करोड़ को कर्जा हिंदुस्तान पर है। जब पीएम बने थे तो 56 लाख करोड़ का था कर्जा। उन्होंने देश की सारी संपत्ति पूंजीपति मित्रों को बेच दी ।
चुनाव में ऐसी भाषा बोलना और बात करना, जीत गए आप तो उसका भी अलग प्रकार का अहंकार दिखाना ये ठीक नहीं। संजय ने आरोप लगाया कि  बिहार की जीत चुनाव आयोग की है, बीजेपी और एनडीए की नहीं। ये चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की है जीत। एनडीए को चुनाव आयोग को माला पहनाना चाहिए। संजय ने कहा कि 80 लाख वोट जिस राज्य में चोरी हो जाय, 14 लाख के करीब डुप्लीकेट, एक लाख के वोट का पता नहीं तो उस राज्य में क्या चुनाव। 202 में 128 सीट ऐसी जहां SIR के जरिए वोट काटे गए, तो ऐसे जीतने का क्या फायदा। SIR नहीं कटेगा तो बिहार में 80 लाख वोट कटे, यहां दो करेगा वोट कटेगा।
हम अपनी क्षमता के अनुसार सड़क और सदन दोनों जगह लड़ाई लड़ते हैं।
लोग साथ देंगे तो सफलता मिलेगी, लोग नहीं देंगे तो जैसे चल रहा वैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि
तीन महीने पहले ही मैने कहा था कि  बिहार का चुनाव हाइजैक हो गया था।
*12 नवंबर से शुरू हुई अयोध्या की पदयात्रा का समापन आगामी 24 नवंबर को प्रयागराज में होगा*
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह आज अपनी रोजगार दो सामाजिक न्याय दो यात्रा लेकर सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान जगह जगह उन्हें समर्थन तो मिल ही रहा है साथ ही स्वागत किया जा रहा है। बीते 12 नवंबर से शुरू हुई अयोध्या की पदयात्रा का समापन आगामी 24 नवंबर को प्रयागराज में होगाइस दौरान मीडिया से रूबरू हुए संजय सिंह ने इस यात्रा के मायने बताया साथ ही प्रदेश की योगी सरकार को भी निशाने पर लिया।वहीं बिहार चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी घोषणा तो उन्हें पहले ही कर दी थी। संजय सिंह ने कहा SIR से 80 लाख वोट चोरी का असर इस चुनाव में देखने को मिला है। उन्होंने चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि मैने पहले ही कहा था कि जीत का प्रमाणपत्र ज्ञानेश कुमार ने पहले ही मोदी जी को पहुंचा दिया है। शुक्र मनाइए की उन्होंने 243 सर्टिफिकेट नहीं दिए। ये कृपा की उन्होंने। विपक्ष को इसका अहसानमंद होना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि पूरी एनडीए को ज्ञानेश कुमार जी का माल्यार्पण करना चाहिए। बाइट संजय सिंह राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी इसके साथ ही अयोध्या से प्रयागराज तक यात्रा करने के सवाल पर भी संजय सिंह जवाब दिया।
किसानों से अपील
फ़ार्मर आईडी 14 नवम्बर 2025 से प्रारम्भ,30 नवम्बर तक होगा जारी

फ़ार्मर आईडी के लिए किसानों से अपील
गांव गांव में लगाया गाया फ़ार्मर आईडी कैंप

आप नेता संजय सिंह ने दिया बड़ा ब्यान,भाजपा पर किया प्रहार
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह आज अपनी रोजगार दो सामाजिक न्याय दो यात्रा लेकर सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान जगह जगह उन्हें समर्थन तो मिल ही रहा है साथ ही स्वागत किया जा रहा है। बीते 12 नवंबर से शुरू हुई।

*डिप्टी सीएम 17 को अलीगंज बाजार में एकता सभा को करेंगे संबोधित*
*भाजपा ने बैठक कर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को दिया अंतिम रूप*

*17 नवम्बर को जनपद में आ रहे हैं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक*

सुलतानपुर,उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक 17 नवम्बर को प्रातः दस बजे जिले में पहुंच रहे हैं।वह इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार में स्थित सब्जी मंडी मैदान में सरदार पटेल के 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अध्यक्षता में डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को पार्टी जिला कार्यालय पर इसौली वि.सभा के नेताओं,जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जिला मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बैठक में सभा व एकता यात्रा को लेकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को मंच,सभा स्थल, स्वच्छता, पार्किंग, पानी, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारी सौंपी है।बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान व आभार धर्मेन्द्र कुमार ने प्रकट किया।तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रामचन्द्र मिश्रा,ओम प्रकाश पाण्डेय बजरंगी,डॉ डीएस मिश्रा, विकास शुक्ला, घनश्याम चौहान, बबिता तिवारी, विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,धर्मेन्द्र कुमार,आनन्द द्विवेदी,प्रदीप शुक्ला,सुनील वर्मा,राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह,आरपी मिश्रा, विवेक सिंह विपिन,महेश सिंह, मनोज मौर्य,अरुण जायसवाल,चन्दन नारायन सिंह,जगदीश चौरसिया,रेखा निषाद, सुधांशु सिंह,राजेश दूबे निर्माण,रमेश तिवारी,यज्ञ कुमार सिंह,अवधेश शर्मा, संतोष सिंह,जग प्रसाद वर्मा,विशाल जायसवाल,महावीर श्रीवास्तव,मुकेश अग्रहरि,आकाश शर्मा,लवकुश तिवारी, पं.कृपा शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
*चुनाव में मिली प्रचंड जीत सुशासन व विकास की-सुशील*
*बिहार में जनता का जनादेश ऐतिहासिक - सुशील त्रिपाठी*

*एनडीए की सुनामी में उड़ गया महागठबंधन - सुशील*

*2027 में यूपी चुनाव में भी मिलेगी बंपर व प्रचंड जीत -सुशील*

*बिहार में मिली बंपर जीत पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव* सुलतानपुर,रूझानों में बिहार चुनाव में मिल रही प्रचंड व बंपर जीत पर भाजपाइयों ने तिकोनिया पार्क में पटाखे व मिष्ठान के साथ विजय उत्सव मनाया। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के तिकोनिया पार्क में कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी व एक - दूसरे को मिष्ठान खिलाकर जश्न व विजय उत्सव मनाया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बिहार जीत पर सभी को बधाई देते हुए कहा यह अद्भुत व अविश्वसनीय जीत है।उन्होंने कहा एनडीए के सुनामी में महागठबंधन का जंगलराज, भ्रष्टाचार व परिवारवाद धाराशाई हो गया है।यह प्रचंड जीत विकास व सुशासन की जीत है। बिहार की जनता का जनादेश ऐतिहासिक व अभूतपूर्व है। पीएम मोदी व सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए ने अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हैं।बीजेपी ने 90 प्रतिशत से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।रुझानों में भाजपा गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।यह भी कहा आगामी 2027 के यूपी चुनाव में भाजपा बंपर व अभूतपूर्व जीत प्राप्त करेगी।एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह ने कहा बिहार में डबल इंजन सरकार लगातार जनता के भरोसे पर खरी उतर रहीं हैं। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल के संयोजन में आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय,डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह,घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, डॉ डीएस मिश्रा,रुपेश सिंह, आनन्द द्विवेदी,प्रदीप शुक्ला,बबिता तिवारी, चन्दन नारायन सिंह, पूजा कसौधन, अखिलेश जायसवाल, व्यापारी नेता रवीन्द्र त्रिपाठी,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल,रामेन्द्र प्रताप सिंह,हिमांशु गुप्ता,दिनेश चौरसिया, राजेश सिंह,मनोज मौर्य,सौरभ पांडे, अनुज प्रताप सिंह, राजेश दूबे निर्माण, राजकुमार सोनी,राहुल भान मिश्रा,राजीव सिंह बबलू,अफजल अंसारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।