कोडरमा के समाहरणालय सभागार में राजस्व मामलों पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले कोडरमा जिले के समाहरणालय सभागार में आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामलों पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और राजस्व मामलो से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यशाला में The Bihar Tenants Holding (Maintenance of Records) Act, 1973 की धारा 14, 15, 16 एवं 18, CNT Act, 1908 की धारा 46 एवं 49 तथा BLR Act, 1950 की धारा 4(h) के , Bihar Tenants Holdings ( Maintenance of Record) Act, 1973, JBCA , Khas Mahal Land के विभिन्न प्रावधानों तथा उसके अंतर्गत लंबित केस हिस्ट्री की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त CNT Act, 1908 के सभी 13 संशोधनों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में भूमि हस्तांतरण, भूमि अधिग्रहण, बंदोबस्ती, लीज, दाखिल-खारिज, केवाला, खतियान जमाबंदी, एसी कोर्ट/डीसी कोर्ट मामलों, भूमि वापसी से जुड़े आदेशों, उत्तराधिकार, वंशावली, पारिवारिक प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व मामलों पर विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार ने अंचलवार व विभागवार लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की तथा मामलों के निष्पादन में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न नियमों एवं प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए मामलों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर दिया। आयुक्त ने कहा कि राजस्व मामलों का निष्पादन उच्च प्राथमिकता से किया जाए, क्योंकि ये सीधे आम जनता से जुड़े होते हैं। सभी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। कार्यशाला का समापन सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देशों के साथ किया गया, ताकि राजस्व मामलों के निपटान की गति एवं गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यशाला में उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती रिया सिंह, प्रभारी विधि शाखा श्री प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला भु-अर्जन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश मंडल समेत अंचल अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

हजारीबाग उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले कोडरमा जिले के समाहरणालय सभागार में आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्री पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामलों पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और राजस्व मामलो से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
हजारीबाग- कुडमी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में 17 नवम्बर को हजारीबाग के सरहुल मैदान में आदिवासी केंद्रीय सरना समिति की अगुवाई में उलगुलान जन आक्रोश रैली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महेंद्र बेक ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष मनोज टुडू ने पवन तिग्गा, विक्की कुमार धान, मनोज भोक्ता, विजय भोक्ता, सहदेव किस्कू और फुलवा कच्छप के साथ संयुक्त रूप से संभाला।
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हजारीबाग पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में पुलिस टीम ने डुमर सरौनी खुर्द जंगल के पास संदिग्ध दो कारों को रोककर तलाशी ली, जहां से दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
हजारीबाग - सोमवार सुबह रामगढ़ के लिए प्रस्थान करने से पूर्व हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद और हजारीबाग जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया और वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड हुपाद गांव में प्रभात खबर के संवाददाता उमाकांत शर्मा के घर में एक बार फिर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा संसद खेल महोत्सव 2025 के तहत आयोजित दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के महाकुंभ में दूसरे दिन शतरंज का रोमांच दिखा। इस दो दिवसीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का रविवार की रात्रि तक होगा। लेकिन देर शाम तक शतरंज पर शह और मात जारी रहा। झारखंड के सबसे बड़े और सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित सबसे बड़े शतरंज प्रतियोगिता में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कल 1128 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुल महिला खिलाड़ी 410 और पुरुष खिलाड़ी 718 शामिल हैं। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़, मांडू, बड़कागांव, बरही और सदर विधानसभा क्षेत्र के कुल 89 स्कूलों के प्रतिभागी पहुंचे। इसमें रामगढ़ जिले के कुल 219 और हजारीबाग जिले के 909 प्रतिभागी शामिल हुए। टूर्नामेंट में अंडर 7, अंडर 9,अंडर 11, अंडर
हजारीबाग। झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन, हजारीबाग का चुनाव रविवार को इमली कोठी चौक स्थित जेडी पब्लिक स्कूल में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में मधुसूदन मेहता को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं अमीर अल्ताफ निर्विरोध जिला सचिव बने। संगठन के प्रदेश स्तरीय चुनाव में विनोद भगत को प्रदेश अध्यक्ष तथा परभू दयाल को संयुक्त रूप से प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
2 hours and 30 min ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.4k