हजारीबाग डेंटल काॅलेज के छात्रों ने आईडीए झारखंड राज्य दंत सम्मेलन में निभाई उल्लेखनीय भागीदारी
हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल के छात्रों ने आईडीए झारखंड राज्य दंत सम्मेलन में उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम प्रतिष्ठित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज परिसर के शैक्षणिक सभागार में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड से दंत शल्य चिकित्सकों ने भाग लिया। सम्मेलन में हजारीबाग डेंटल काॅलेज के पीजी पेपर प्रेजेंटेशन श्रेणी में डॉ. गज़ाला इरफान, ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद डॉ. रमशा रिजवान, कंजर्वेटिव और एंडोडॉन्टिक्स विभाग ने दूसरा स्थान और डॉ. अंकिता, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। पीजी पोस्टर श्रेणी में ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग की डॉ. रिया झरियात और डॉ. पल्लवी सिन्हा को क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिया गया। प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग की डॉ. हर्षिता और डॉ. अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। यूजी पेपर प्रेजेंटेशन में इंटर्न डॉ. दीपशिखा ने दूसरा स्थान हासिल किया। यूजी पोस्टर प्रेजेंटेशन में डॉ शेरीन और डॉ सुकृति ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों के साथ कॉलेज के फैकल्टी डॉ. अंशू साहू, डॉ. रघु रंजन, डॉ. दयाशंकर और डॉ. पारुल प्रिया भी थीं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में देश भर के प्रतिष्ठित संकायों के व्याख्यान और सम्मेलन-पूर्व पाठ्यक्रम शामिल थे। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राज्य भर के विभिन्न कॉलेजों के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए प्रतिस्पर्धी पेपर और पोस्टर प्रस्तुतियों में भागीदारी थी। हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने सभी श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
मौके पर हजारीबाग डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के उच्च शैक्षणिक स्तर और समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारे छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर कॉलेज का नाम रोशन कर रहे हैं, जो संस्था की गुणवत्ता और शिक्षकों के परिश्रम को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे सम्मेलन छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए उपयोगी हैं, उनके आत्मविश्वास, संवाद कौशल और शोध दृष्टिकोण को भी मजबूत करते हैं।

हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड होस्पिटल के छात्रों ने आईडीए झारखंड राज्य दंत सम्मेलन में उल्लेखनीय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम प्रतिष्ठित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो साइकियाट्री एंड एलाइड साइंसेज परिसर के शैक्षणिक सभागार में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड से दंत शल्य चिकित्सकों ने भाग लिया। सम्मेलन में हजारीबाग डेंटल काॅलेज के पीजी पेपर प्रेजेंटेशन श्रेणी में डॉ. गज़ाला इरफान, ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग ने पहला स्थान हासिल किया। उसके बाद डॉ. रमशा रिजवान, कंजर्वेटिव और एंडोडॉन्टिक्स विभाग ने दूसरा स्थान और डॉ. अंकिता, प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया। पीजी पोस्टर श्रेणी में ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग की डॉ. रिया झरियात और डॉ. पल्लवी सिन्हा को क्रमशः पहला और दूसरा स्थान दिया गया। प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग की डॉ. हर्षिता और डॉ. अंकिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। यूजी पेपर प्रेजेंटेशन में इंटर्न डॉ. दीपशिखा ने दूसरा स्थान हासिल किया। यूजी पोस्टर प्रेजेंटेशन में डॉ शेरीन और डॉ सुकृति ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रों के साथ कॉलेज के फैकल्टी डॉ. अंशू साहू, डॉ. रघु रंजन, डॉ. दयाशंकर और डॉ. पारुल प्रिया भी थीं। 
झारखंड स्थापना दिवस के रजत पर्व के अवसर पर आज दिनांक 12 नवम्बर 2025 को उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद के निदेशानुसार हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामों में ग्रामीण आवास योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे संकल्प सभा से हुई, जिसमें ग्रामीणों एवं आवास योजना के लाभुकों ने यह संकल्प लिया कि उन्हें आवास निर्माण हेतु प्राप्त सहायता राशि का उपयोग समय-सीमा के भीतर एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पक्का घर निर्माण में करेंगे।
हजारीबाग, 12 नवम्बर 2025 - झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के दूसरे दिन आज स्ट्रीट डांस कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ा अखाड़ा में उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह द्वारा पारंपरिक नगाड़ा वाद्ययंत्र बजाकर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में आज सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के निर्देशन में विष्णुगढ़ एवं टाटीझरिया थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाया गया।
शहर के बीच स्थित ऐतिहासिक झील के संपूर्ण विकास एवं सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह के निर्देश के आलोक में आज आर्किटेक्ट टीम को बुलाकर ब्लूप्रिंट तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।शहर की पहचान मानी जाने वाली इस झील को पर्यटन के दृष्टिकोण से आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। झील के चारों ओर सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, पैदल पथ, बैठने की व्यवस्था, हरियाली एवं नागरिक सुविधाओं के उन्नयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
जिला प्रशासन, हजारीबाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड की पहल पर जिले में चल रहे रक्तदान अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
दिनांक-12/15/2025, दिन बुधवार को हजारीबाग परिषद सदन भवन स्थित सभा कक्ष में, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, बीजेपी, झारखंड ,आदित्य साहू ने प्रेस को संबोधित किया ।जिसमें उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा के जयंती को जनजातीए गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। 14 नवंबर को झारखंड स्थित सभी शहीदों की प्रतिमा स्थल की साफ सफाई करेंगे एवं 15 नवंबर को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। पहले की जितनी भी सरकारें थी। आदिवासियों को लुभावना भाषण एवं प्रलोभन देकर उनसे वोट लेते रही ।भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है ,जिसने आदिवासियों के विकास एवं कल्याण के लिए अनेक कार्य किया ।श्री साहू ने कहा की देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी ने कहा था कि आप मुझे सांसद दो, मैं अलग झारखंड राज्य के रूप में दूंगा ।जो उन्होंने कर दिखाया ।वर्तमान प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी द्वारा आदिवासी के विकास के लिए एकलव्य विद्यालयों की संख्या 214 से बढ़ाकर 700 के लगभग कर दी है । जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने अलग से 63 हजारकरोड़ की राशि आवंटन की है। आजादी के बाद देश का पहला प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी हैं, जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातु जाकर धरती को नमन कर मिट्टी का तिलक लगाते हुए बिरसा मुंडा के परिवार जनों मिला। और सभी सुविधाएं देने का काम किया जो आज तक किसी सरकार ने नहीं दिया।आज उलीहातु गांव की दिशा और दशा देखने के लायक है। भाजपा जनजाति समाज के साथ-साथ सभी समाज के लोगों की विकास की बात करता है।सबका साथ ,सबका विकास के आधार पर माननीय प्रधानमंत्री जी कार्य कर रहे हैं। आगे इन्होंने कहा की कुछ महिनो के बाद सरकारी कर्मचारियों को वेतन देने तक के राशि नहीं रहेंगे ।प्रेस वार्ता में माननीय सांसद मनीष जायसवाल ,बरही विधायक बरही विधायक मनोज यादव ,हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ,बरकट्ठा विधायक अमित यादव, सिमरिया विधायक उज्जवल दास , मांडू विधायक तिवारी महतो एवं जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह,अमरदीप यादव, प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा व प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल मिश्रा, अशोक यादव उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह जिला मंत्री जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।
भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के कार्यकारीअध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू बुधवार को कार्यकारी अध्यक्ष बनने के उपरांत पहली बार हजारीबाग जिले के दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। आदित्य साहू के हजारीबाग प्रवेश करने पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में पुराना बस स्टैंड के समीप अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक पर उनका हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल सहित सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास सहित कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से पुष्पगुच्छ भेंटकर, फूल माला पहनकर और अंग वस्त्र उड़कर स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य नेताओं के साथ महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की यहां स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तत्पश्चात कटकमसांडी के लिए प्रस्थान किया।
डेमोटांड स्थित हज़ारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर बायोकैमिस्ट्री विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय एआई और शिक्षा ऑटोमेशन की दुनिया में मानव स्वतंत्रता का संरक्षण पर रहा। जिसमें आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका और उससे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
Nov 12 2025, 20:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.8k