विकास पुरुष के रूप में याद किये जाते रहेंगे पंडित कमलापति त्रिपाठी जी- कॉंग्रेस
![]()
चंदौली ।बुधवार को तिथि के अनुसार ज़िला कॉंग्रेस कमेटी चंदौली व शहर कॉंग्रेस कमेटी मुगलसराय के संयुक्त तत्वावधान में व ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी जी व शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता जी के नेतृत्व में पंडित कमलापति त्रिपाठी जी की १२० वीं जन्म जयंती समारोह पूर्वक चंदौली ज़िला मुख्यालय पर पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में धूम- धाम से मनाई गई।जिसमें बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुवे।
पंडित जी की १२० वी जयंती समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुवे उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी जी चंदौली के शिल्पी,प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री थे।उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी,इस दौरान हुवे सविनय अवज्ञा आंदोलन व असहयोग आंदोलन में भाग लिया था।पंडित जी एक महान लेखक, पत्रकार व राजनेता थे।भारत के रेल मंत्री के रूप में काम करते हुवे उन्होंने रेल नेटवर्क में सुधार के लिये कई महत्वपूर्ण कदम उठाये।अपने कार्यकाल में उन्होंने पुणे में डीज़ल लोको सेड की शुरुआत की चंदौली सहित पूरा देश हमेशा उनके योगदान को याद करेगा।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुवे चंदौली कॉंग्रेस के ज़िलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि पंडित जी भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस में विभिन्न पदों पर रहते हुवे कॉंग्रेस को मज़बूती से आगे बढ़ाया। भारतीय संविधान सभा के सदस्य के रूप में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनका जीवन जनसेवा, संघर्ष व समर्पण का प्रतीक था। हम शिर्फ चंदौली की बात करें तो चंदौली में २४०० किलोमीटर नहरों का जाल बिछाकर,मोतंजा पैदा करने वाले ज़िले को धान का कटोरा बना दिया। पंडित जी ने चंदौली में कई पंप कैनाल, अस्पताल, स्कूल,कॉलेज, रेलवे स्टेशन सहित चंदौली का सर्वांगीण विकास किया।
चंदौली कॉंग्रेस के संयोजक कमलेश ओझा ने कहा कि चंदौली सहित पूरे देश में लोग पंडित जी को विकास पुरुष के नाम से जानते हैं।
मुगलसराय कॉंग्रेस के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता जी ने कहा कि पंडित जी ने दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों सहित सबके लिए काम किया आज मुगलसराय एशिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है यह पंडित जी की ही देन है।बृजेश गुप्ता ने माँग किया कि मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर लाल बहादुर शास्त्री जी या पंडित कमलापति त्रिपाठी जी के नाम पड़ रखा जाय।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मधु राय नारायण मूर्ति ओझा धनंजय सिंह सतीश बिंद विजय त्रिपाठी भूपेंद्र सिंह शशि नाथ उपाध्याय दया राम पटेल राम नंद यादव राजेंद्र गौतम मुनीर खान गंगा प्रसाद भवानी शरण सिंह राहुल तरुण पाण्डेय श्री राम यादव शाहिद तौसीफ राममूरत गुप्ता दंगल यादव नवीन पाण्डेय समर बहादुर सिंह दिनेश चंद्रा परमहंस सिंह राजपूत कुलदीप वर्मा माधवेंद्र मूर्ति ओझा राम विलास पांडे श्रीकांत पाठक दशरथ चौहान दिलीप यादव विवेक सिंह राकेश सिंह राकेश पाठक चंद्रशेखर तिवारी अमलेंदु पांडे गुलाब राम योगेंद सिंह अमर देव राम कृष्ण सोनी पवन पासवान सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण द्विवेदी व संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।





5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k