बिहार चुनाव को लेकर एनडीए का साझा घोषणापत्र जारी, एक करोड़ नौकरी का वादा
#ndamanifesto2025biharelection 
 
  
 
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपना घोषण पत्र जारी कर दिया है। पटना होटल मौर्या में कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रधान, सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, विनोद तावड़े, संजय झा समेत कई नेता मौजूद रहे।
एनडीए के घोषणापत्र का मुख्य फोकस रोजगार सृजन और उद्योग-धंधों के विकास पर है। इसमें समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को साधने के लिए बड़े वादे किए गए हैं। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को हर महीने 3 हजार, 7 एक्सप्रेस वे, मुफ्त बिजली, इलाज, पक्के मकान और कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि का जिक्र किया है।
एनडीए ने किए 25 वादे
बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी घोषणापत्र को लेकर कहा कि ये 21वीं सदी के बिहार की दिशा तय करेगा और राज्य के हर वर्ग को प्राथमिकता में रखते हुए बनाया गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने 25 महत्वपूर्ण संकल्पों के साथ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि घोषणापत्र में बिहार के सर्वांगीण विकास, युवाओं के भविष्य, उद्योग, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूती देने पर खास फोकस किया गया है।
एनडीए की घोषणाएः
1. एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी व रोजगार दिया जाएगा।  
2. हर जिले में मेगा स्किल सेंटर खोला जाएगा। 
3. बिहार स्पोर्ट्स सिटी व प्रखंडों में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। 
4. हर जिले में फैक्ट्री व 10 नए औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जाएगा। 
5. 100 एमेसएमईपार्क व 50,000 से अधिक कुटीर उद्योग स्थापित किए जाएंगे। 
6. डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क स्थापित करेंगे
7. महिला रोजगार योजना से महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता राशि दी जाएगी।
8. 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी।
9. ‘मिशन करोड़पति’ के माध्यम से महिला उद्यमी करोड़पति बनेंगी।
10. किसान सम्मान निधि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि दी जाएगी। 
11. मत्स्य पालकों को ₹4,500 से बढ़ाकर ₹9,000 की सहायता राशि दी जाएगी। 
12. सभी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी दी जाएगी। 
13. एग्री-इन्फ्रास्ट्रक्चर में ₹9 लाख करोड़ का निवेश किया जाएगा। 
14. हर अनुमंडल में एससी व एसटी के विद्यार्थियों के लिए आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। 
15. उच्च शिक्षा संस्थान में अध्यनरत सभी अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रति माह ₹2,000 दिया जाएगा। 
16. ईबीसी वर्ग की जातियों को ₹10 लाख तक की सहायता दी जाएगी। 
17. गरीब परिवारों के छात्रों को नर्सरी से पीजी तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी।
18. स्कूलों में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता दिया जाएगा। 
19. 50 लाख नए पक्के मकान, मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना जारी रहेगा।
20. ₹5,000 करोड़ से जिलों के प्रमुख स्कूलों का कायाकल्प करेंगे। 
21. 7 एक्सप्रेसवे व 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण होगा। 
22. विश्वस्तरीय मेडिकल सिटी और हर जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। 
23. मां जानकी की जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे धार्मिक नगरी सीतापुरम के रूप में विकसित करेंगे।
24. पटना, दरभंगा, पूर्णिया व भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और 4 नए शहरों में मेट्रो का निर्माण होगा। 
25. अगले पांच साल में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए फ्लड मैनेजमेंट बोर्ड की स्थापना एवं फ्लड टू फॉर्च्यून मॉडल अंतर्गत नदी जोड़ परियोजना तटबंध, नहरों का शीघ्र व मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
Oct 31 2025, 11:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
31.8k