विशाल पर्वतारोहण स्पर्धा बड़ोखर में 7 दिसम्बर आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न
![]()
संजय द्विवेदी, प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत तहसील कोरांव क्षेत्र में पर्यटन विकास पर्यावरण संरक्षण एवं पौराणिक धरोहरों के संरक्षण व संवर्धन हेतु जन जागरूकता अभियान के तहत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले विशाल पर्वतारोहण स्पर्धा के सफल क्रियान्वयन को लेकर क्षेत्रीय समाज सेवियो की बैठक शनिवार को कृषक शान्ति निकेतन इण्टर कालेज बड़ोखर में सम्पन्न हुई।बैठक मे लिए गए।
निर्णय के अनुसार आगामी 7 दिसम्बर को सुबह 9 बजे बड़ोखर स्थित कृषक शान्ति निकेतन इण्टर कालेज परिसर से पर्वतारोहण कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा।उक्त जानकारी देते हुए कृषक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य एवं आयोजन मण्डल के सदस्य सुरेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि इस वर्ष यमुनापार के अधिकांश विद्यालयो ने अपने क्षात्रो की सहभागिता हेतु इच्छा व्यक्त की है।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर्यावरण प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यालय के प्रबन्धक तथा प्रधानाचार्यो का सहयोग अपेक्षित है।
बैठक में गजेन्द्र प्रताप सिंह सुनील केशरी धर्मवीर कुशवाहा राम सूरत तिवारी विश्वनाथ प्रताप सिंह आसिफ खान फूलचंद्र सिंह अशोक मौर्य सुधीर कुमार केशरी शैलेन्द्र सिंह सुमन शुक्ला ओम प्रकाश बेद प्रकाश परशुराम केशरी आदि आयोजक मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे।

















Oct 25 2025, 18:13
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.4k