तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के सीएम फेस, 2 डिप्टी CM भी बनेंगे, अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान
#tejashwiyadavcmcandidateannouncedinmahagathbandhan
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अपनी एकता और चुनावी रणनीति का प्रदर्शन करते हुए गुरुवार को पटना में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव सीएम के उम्मीदवार होंगे।उन्होंने मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाने का समर्थन किया। अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट बनाने का ऐलान करते हुए कहा कि बीजेपी अब अपना मुख्यमंत्री के बारे में बताए।
तेजस्वी यादव महागठबंधन का चेहरा
बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने गुरुवार को पटना के होटल मौर्य में बहुप्रतीक्षित प्रेस कांफ्रेंस कर बिहार की जनता को बड़ा संदेश दिया। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में महागठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं ने भाग लिया और अपनी-अपनी बात रखी। इस दौरान पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर लीडर अशोक गहलोत ने ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और वे मुख्यमंत्री के चेहरे होंगे।
मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम फेस
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में एनडीए को अच्छी टक्कर दी। पिछले चुनाव में महागठबंधन मामूली वोटों के अंतर से पीछे रह गए। एनडीए संवैधानिक संस्थाओं को दुरुपयोग कर खेला करना चाहताा है। यह लोग चुनाव जीतने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के रूप में हमलोग तेजस्वी यादव को चुनते हैं। वह नौजवान हैं। जो कहते हैं करते हैं। अब तक जो वादे किए, उसमें खड़े उतरे। इसलिए महागठबंधन ने फैसला लिया है कि हमलोगों का मुख्यमंत्री चेहरा तेजस्वी यादव ही होंगे। वहीं अशोक गहलोत ने कहा कि मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन के प्रमुख दलों में से एक हैं। उनकी छवि को देखते हुए महागठबंधन उन्हें डिप्टी सीएम का फेस घोषित करता है।
तेजस्वी ने क्या कहा?
वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों ने उन पर भरोसा जताया है। वह जनता और अपने सहयोगियों के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इस बीस साल की निक्कमी सरकार को हम उखाड़ फेंकेंगे और बिहार के लोगों को विकास और न्याय देंगे। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन नेताओं ने बार-बार बैठकें की हैं और हर निर्णय सोच-समझकर लिया गया है।
7 hours ago