संघ प्रयास और ईश्वरीय कृपा से विजय का शंखनाद होता है- मुरली पाल।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर अन्तर्गत मेजा तहसील के क्षेत्र के उरुवा विकास खंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शुकुलपुर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जवनिया स्थित पूर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विजयादशमी के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन कर उत्सव मनाया।पथ संचलन से पूर्व स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने कहा कि मानवकृत प्रयास और ईश्वरीय कृपा के मिलन बिंदु पर एक शंखनाद होता है जो विजय का संकेत देता है। संघ कार्य भी एक ईश्वरीय कार्य है।स्वयंसेवकों के तन मन धन और निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे प्रयास से संगठन यशस्वी हो रहा है।इसी के बल पर संघ स्थापना के इस शताब्दी वर्ष में हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विजय अवश्य मिलेगी।भारत पुनःपरम वैभव के शिखर पर पहुंचेगा और विश्वगुरू के रूप में पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा।उन्होंने कहा शताब्दी वर्ष में सात विषयों के लेकर आगामी एक वर्ष की कार्य योजना के साथ हम समाज के लोगों के साथ मिलकर कार्य करने वाले है।विजयादशमी उत्सव से शुरुआत करके उत्साह के साथ विजय अभियान के लिए हम निकल पड़े है।विजयकी पटकथा लिखने का यही आधार है।इसके बाद घर घर संपर्क की व्यापक योजना बनाई गई है तो सुप्त शक्ति के जागरण सज्जन शक्ति और नारी शक्ति के साथ मिलकर संघ प्रत्येक मंडल और बस्ती में हिंदू सम्मेलन करके जन चेतना की अलख जगाएगा।युवाओं के लिए कार्यक्रम के साथ ही सामाजिक सद्भाव की बैठकों के जरिए एकजुट भेदरहित समाज के वातावरण का संदेश हम विश्व को देगे।इतना ही नहीं प्रमुख नागरिक गोष्ठी कर देश निर्माण में सबकी भूमिका तय करना संघ शताब्दी की सार्थकता है।आगामी विजयादशमी तक सर्वत्र शाखा का माहौल तैयार हो जाय इसके लिए हम कृत संकल्प है। ऐसा परिवर्तन होते ही एक नए भारत का स्वरूप दिखेगा किंतु इसके लिए हमें पंच संकल्प को आचरण में उतारना पड़ेगा।सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण स्व की भावना और नागरिक कर्तव्य जैसे पंच परिवर्तन के विषय से ही हम समाज परिवर्तन में समर्थ होंगे।समाज परिवर्तन होते ही हम देश ही नहीं विश्व में शांति एवं कल्याण स्थापित करने में सफल होंगे और विश्वगुरू बनकर दुनिया का मार्गदर्शन करेंगे।अध्यक्षता उमाशंकर तथा संचालन खंड कार्यवाह डा अभय राय ने किया।मुख्यरूप से जिला कार्यवाह ब्रह्मप्रताप प्रो.आनंद पाल अखिलेश्वर अश्वनी अमलेश रत्नाकर शिवम् पवन रोहित विहिप के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत दर्जनों लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।
Oct 11 2025, 19:51