मिशन शक्ति 5.0:नारी सुरक्षा.नारी सम्मान अभियान के तहत पथरताल में कार्यक्रम आयोजित
![]()
थाना कोरांव क्षेत्र के डाॅ.भीमराव अम्बेडकर समुदायिक भवन पथरताल में महिला एस आई कृष्णा सोनी व शिवानी पटेल और सरिता पाल के नेतृत्व में महिला व पुरुष और छात्राओ को किया गया जागरूक।
संजय द्विवेदी प्रयागराज। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित है।मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत नारी सुरक्षा.नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति के तहत यमुनानगर अन्तर्गत डॉ.भीम राव अम्बेडकर समुदायिक भवन पथरताल में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भारी संख्या में महिला व पुरुष और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई।नारी सुरक्षा.नारी सम्मान नारी स्वालम्बन के लिए सरकार समर्पित है।
यमुनानगर थाना कोरांव क्षेत्र के डाॅ.भीमराव अम्बेडकर समुदायिक भवन पथरताल में मिशन शक्ति 5.0 तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान में महिला व पुरुष और छात्र छात्राओं को महिला उपनिरीक्षको ने किया जागरुक।
पुलिस आयुक्त प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के कुशल प्रर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0के तहत जोन यमुनानगर के सहायक पुलिस आयुक्त मेजा संत प्रसाद उपाध्याय द्वारा थाना कोरांव इंस्पेक्टर राकेश कुमार बर्मा व अतिरिक्त निरीक्षक शैलेश सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक कृष्णा सोनी व सरिता पाल और शिवानी पटेल ने छात्र छात्राओ व महिला और पुरुष को जागरुक कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने छात्राओ व महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो जैसे वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076,पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112.साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।इस अभियान में महिला उपनिरीक्षको द्वारा पम्पलेट भी वितरित किया गया।इस अवसर पर प्रशान्त पाण्डेय अधिवक्ता उपस्थित रहे।
Sep 30 2025, 21:22