मिशन शक्ति 5.0 का भव्य शुभारंभ नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल
![]()
गोण्डा। 20 सितंबर,2025
लोक भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा "मिशन शक्ति 5.0" का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
इस अवसर पर जनपद गोण्डा के एनआईसी में "मिशन शक्ति 5.0" के शुभारंभ का कार्यक्रम जनपद के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रहीं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा एक सक्रिय SHG महिला कुसुम मौर्य धर्मपत्नी शिवकुमार मौर्य निवासी ग्राम रायपुर विकासखंड वजीरगंज तहसील तरबगंज जनपद गोंडा को प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया गया, जिससे जिले की अन्य महिलाओं को प्रेरणा मिल सके। इस कार्यक्रम में जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, सांसद कैसरगंज करणभूषण सिंह, विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह, एवं एमएलसी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने भाग लिया।
इस मौके पर देवीपाटन मण्डल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन, एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए एवं मिशन शक्ति के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय और जनसहभागिता पर बल दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और यह विश्वास दिलाया कि "मिशन शक्ति 5.0" के अंतर्गत जिले में महिलाएं अधिक सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।
कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, प्राचार्य लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी, जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय उपाध्याय, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा गीता त्रिपाठी सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sep 20 2025, 18:37