झारखंड में हिंदी दिवस समारोह किया गया आयोजन, हिंदी को जन-जन तक पहुँचाने पर जोर
रांची: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड द्वारा आज श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्मिक सचिव श्री प्रवीण टोप्पो ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय एकता और संस्कृति की सशक्त भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी को सरल और सहज बनाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा, ताकि यह प्रशासनिक कार्यों और आम लोगों के बीच के संवाद को और अधिक सुगम बना सके।
![]()
![]()
तकनीकी और डिजिटल युग में हिंदी का विस्तार
श्री टोप्पो ने बताया कि झारखंड सरकार हिंदी के प्रचार-प्रसार में लगातार सक्रिय है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा को तकनीकी और डिजिटल युग के अनुरूप बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनका विभाग भारत सरकार के साथ भी हिंदी में ही पत्राचार करता है, जिससे हिंदी का महत्व केंद्र स्तर पर भी बढ़ रहा है।
साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ. पार्वती तिर्की का संबोधन
हाल ही में साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और प्राध्यापक डॉ. पार्वती तिर्की ने कहा कि हिंदी सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत भी है। उन्होंने नई पीढ़ी को हिंदी की गहराई से जोड़ने पर जोर दिया।
हिंदी दिवस प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मान
समारोह में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध और लघु कथा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
निबंध प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम: श्री जितेंद्र कुमार मुंडा (रांची)
द्वितीय: सुश्री हर्षिता कुमारी (गुमला)
तृतीय: सुश्री प्रिया कुमारी (रामगढ़)
लघु कथा प्रतियोगिता के विजेता:
प्रथम: श्री युवराज शांतनु (धनबाद)
द्वितीय: श्री राहुल कुमार (कर्रा)
तृतीय: सुश्री अनुराधा कुमारी (देवघर)
इस अवसर पर कार्मिक सचिव श्री प्रवीण टोप्पो, विशेष सचिव श्री ओम प्रकाश साह, डॉ. पार्वती तिर्की, और पूर्व अध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय, डॉ. हीरानंद प्रसाद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Sep 14 2025, 18:05