भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील इकाई का स्थापना दिवस, व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। व्यापारी दिवस के अवसर पर नगर के एक सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तहसील इकाई का स्थापना दिवस, व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का किया गया आयोजन। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष रियाज अहमद के द्वारा बुधवार देर रात किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु थे। इस मौके पर नगर के मुख्य प्रवेश द्वार से तहसील अध्यक्ष रियाज अहमद बबलू के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों व पदाधिकारियों ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों के साथ बाइक रैली निकाली। कार्यक्रम में लहरपुर, खैराबाद, बिसवां, महमूदाबाद से आए व्यापारियों का स्वागत पटका, फूल माला व बैच लगाकर किया गया।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता, कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह, पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद,को व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष रियाज अहमद व महामंत्री हरीश रस्तोगी के द्वारा बुके, अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी व तस्लीम खां ने किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता, नगर अध्यक्ष सीतापुर बृजेश रस्तोगी व रामजीवन जायसवाल ने व्यापारियों की एकता व अखंडता के बारे में जानकारी देते हुए व्यापारियों को जागरूक किया ।इस मौके पर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हाशिम अंसारी ने व्यापारियों की समस्याओं तथा किराना व्यापारियों व मिठाई व्यापारीयों की दुकानों पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा अवैध रूप से वसूली कराये जाने की नगर विकास राज्य मंत्री से शिकायत की, जिसपर नगर विकास राज्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में नगर की मुख्य गुरखेत बाजार में पिंक शौचालय बनवाने के लिए नगर विकास राज्य मंत्री से मांग की गई जिस पर उन्होंने तत्काल नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद को निर्देशित करते हुए गुरखेत बाजार के आसपास पिंक शौचालय बनवाए जाने के लिए कहा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से व्यापार मंडल सीतापुर के उपाध्यक्ष जीत रस्तोगी, उप महामंत्री विशाल कपूर, सतीश जायसवाल, सियाराम जायसवाल, दीपक रस्तोगी, कोषाध्यक्ष हरीश जायसवाल, प्रचार मंत्री लुकमान खान, नीरज रस्तोगी, संयुक्त मंत्री शीलू शुक्ला, जितिन चौरसिया, मो0 रेहान चांद, मीडिया प्रभारी आकाश सिंह, सह मीडिया प्रभारी मौलाना सिराज, आॅडिटर सरोज कुमार जायसवाल, संगठन मंत्री राजकुमार कश्यप, पंकज शुक्ला, सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
Sep 13 2025, 17:31