ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या, अमेरिकी राष्ट्रपति को बड़ा झटका
#rightwingactivistcharliekirkshotatcollegeeven
![]()
अमेरिका के कंजरवेटिव युवा नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी चार्ली किर्क की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। किर्क यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक कॉलेज कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। वह मात्र 31 वर्ष के थे राष्ट्रपति ट्रंप ने चार्ली किर्क की हत्या पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके खुद इस घटना की जानकारी दी। ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
ट्रंप ने जताई संवेदना
चार्ली किर्क के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुख जताया। उन्होंने लिखा कि चार्ली किर्क के सम्मान में, जो एक सच्चे महान अमेरिकी देशभक्त थे, पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सभी अमेरिकी ध्वज रविवार शाम 6 बजे तक आधे झुके रहेंगे। ट्रंप ने आगे लिखा कि चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। संयुक्त राज्य अमेरिका के युवाओं को कोई भी उतना नहीं समझता था, जितना कि वे। उन्हें हर कोई प्यार करता था और उनकी प्रशंसा करता था, खासकर मैं। और अब वे हमारे साथ नहीं हैं तो मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम आपसे प्यार करते हैं।
सोशल मीडिया पर आया वीडियो
घटना उस समय हुई जब कर्क विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित बहस कार्यक्रम में दर्शकों से सवाल ले रहे थे। जैसे ही उन्होंने एक सवाल का जवाब दिया, दूर से चली गोली उनके गले में आ लगी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कर्क को लहूलुहान होकर गिरते देखा गया, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने काले कपड़े पहन रखे थे और कैंपस की एक इमारत की छत से गोली चलाई।
ट्रंप के लिए क्यों है बड़ा झटका?
चार्ली किर्क की हत्या को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चार्ली किर्क ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी थे। अमेरिकी दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क उन प्रभावशाली लोगों के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद की। राइट विंग वाले युवाओं को प्रेरित किया। इतना ही नहीं, ट्रंप की जीत में उन्होंने बड़ा रोल प्ले किया था।
कौन थे चार्ली किर्क?
चार्ली किर्क इलिनोइस के मूल निवासी थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में राइट विंग छात्र समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए की सह-स्थापना की और ट्रंप के शासनकाल में रिपब्लिकन पार्टी में एक उभरते सितारे के रूप में उभरे।








Sep 11 2025, 12:00
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6.8k