थाना खरगूपुर पुलिस ने जबरन जमीन बैनामा करने व पैसो की मांग करने के 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
![]()
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-215/2025 धारा 308(5),127(2),351(3),352 बीएनएस से संबंधित 02 आरोपी अभियुक्तों-01. फरहान खान, 02. सुनील कुमार को छिटनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी शिवकुमार गोस्वामी निवासी ग्राम पृथ्वीनाथ पचरन थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि 07.09.2025 को समय लगभग 04 बजे विपक्षी लवकुश गोस्वामी व उसके साथी सुनील कुमार व फरहान द्वारा जबरन गाड़ी में बैठाकर उससे पुत्र शिवम् की जमीन का बैनामा कराने व ₹35 लाख की मांग की गयी। मना करने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गयी है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।
आज 09.09.2025 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए 02 आरोपी अभियुक्तों-01. फरहान खान, 02. सुनील कुमार को छिटनापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।














गोण्डा। 07 सितम्बर, 2025





Sep 09 2025, 17:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.3k