झारखंड में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं 13 जनवरी तक रहेंगी बंद|
Ranchi | 04-01-2025 : रांची-झारखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में केजी से आठवीं तक की कक्षाएं सात से 13 जनवरी तक बंद रहेंगी. शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शिक्षा विभाग ने ये आदेश जारी किया है. कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी. इससे पहले रांची जिले के सभी कोटि के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को छह और सात जनवरी को बंद रखने का निर्देश दिया गया था.
![]()
Sep 02 2025, 08:18