झारखंड आ रहीं हैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जानें कब आयेंगीं और क्या है उनका कार्यक्रम |
Ranchi | 06-02-2025 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रहीं हैं. वह 2 दिन के दौरे पर आयेंगीं. अगले सप्ताह वह झारखंड पहुंचेंगीं और राजधानी रांची में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार (6 फरवरी 2025) को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति 14 फरवरी को रांची पहुंचेंगी और अगले दिन बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी. अधिकारी ने कहा है कि बीआईटी मेसरा में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और तकनीकी नवाचार के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया जायेगा.
![]()





Sep 01 2025, 19:25
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k