बिहार विधानसभा चुनाव में कुम्हार समाज के रणनीति: एकजुट होकर वोट करने का निर्णय, गोदावरी मोहल्ला में नई कार्यकारिणी का गठन
गयाजी: बिहार के गयाजी शहर के गोदावरी कुम्हार टोली स्थित राजेन्द्र मध्य विद्यालय में रविवार को बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति दक्षिणी क्षेत्र माड़नपुर की एक आवश्यक बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति दक्षिणी क्षेत्र माड़नपुर के अध्यक्ष विजय आनंद ने की और संचालन सचिव डॉक्टर सूरज देव चंद्रपाल उर्फ सूरज प्रजापति ने किया।
इस बैठक में सचिव डॉ0 सूरज देव चंद्रपाल उर्फ सूरज प्रजापति ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष करना और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस बार संगठित होकर एक तरफा वोट करना है।
इस बैठक में गोदावरी मोहल्ला का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे गणेश प्रजापति अध्यक्ष, मनोज प्रजापति उपाध्यक्ष, विनोद प्रजापति सचिव और सुभाष प्रजापति कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। महिला संगठन का सुनैना प्रजापति अध्यक्ष, शारदा प्रजापति सचिव और मंजू देवी कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई।
इस बैठक में मोहन प्रसाद, रामप्रवेश प्रसाद, नागेश्वर प्रजापति, मुन्ना प्रजापति, तुलसी, संजय कुमार, छोटे लाल, संजय कुमार, रामदास प्रजापति, पिंटू कुमार, महिला अध्यक्ष मीना प्रजापति, रेणु रानी, इंदु प्रजापति, निशा नंदन, सुशीला देवी, दिनेश प्रजापति इत्यादि लोग उपस्थित रहे.
Aug 31 2025, 20:57