*थाना को0 देहात पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार-*
![]()
गोण्डा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-110/2025, धारा 108 बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त शत्रोहन पाण्डेय पुत्र रामरंग निवासी दुफेडिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को ग्राम दुफेडिया से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी मदन कुमार पाण्डेय पुत्र गिरजादत्त पाण्डेय नि0 दुफेडिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में लिखित तहरीर दी गयी कि उसके ही गांव की रहने वाली वंदना व उसके पति शत्रोहन द्वारा उसके पुत्र सुनील कुमार पाण्डेय को लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। अत्यधिक प्रताड़ना से तंग आकर उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। वादी की तहरीर पर थाना को0 देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकत हुआ। आज दिनांक 29.08.2025 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त शत्रोहन पाण्डेय पुत्र रामरंग निवासी दुफेडिया थाना को0 देहात जनपद गोण्डा को ग्राम दुफेडिया से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
Aug 29 2025, 17:47