JMM का सदस्यता अभियान शुरू, झारखंड में 50 लाख से अधिक को जोड़ने का टारगेट!
Ranchi | 20-01-2025 : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि झारखंड के लोगों ने अपनी आकांक्षाओं के साथ प्रचंड बहुमत दिया है. इसे हम और व्यापक स्वरूप देंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा इसके लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी सदस्यता अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेगी. सुप्रियो भट्टाचार्य सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर रांची जिला कमेटी द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे.
![]()
झारखंड में 50 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य-सुप्रियो भट्टाचार्य
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि काफी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. पार्टी में जुड़ने का जिस तरह से उत्साह है, उससे साफ है कि रांची जिला अपने पांच लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करेगा. पूरे राज्य में 50 लाख से भी ज्यादा नये सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेंगे.
Aug 29 2025, 17:45