झारखंड को चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का राष्ट्रीय सम्मान|
Ranchi | 25-01-2025 : विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए झारखंड को पहली बार बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का राष्ट्रीय सम्मान मिला है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड को यह पुरस्कार दिया है. झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ झारखंड) के रवि कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (25 जनवरी) को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया. कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के जोरावर ऑडिटोरियम (मानेकशॉ सेंटर) में हुआ. झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राज्य के मतदाताओं और सभी राजनीतिक दलों को धन्यवाद दिया.
![]()
Aug 29 2025, 12:27