झारखंड में सबसे ठंडी जगह गुमला, रांची में कांके से ठंडा नामकुम, जानें कितना रहा तापमान!
Ranchi | 22-Jan-2025 : झारखंड में सबसे ठंडी जगह आज गुमला है. राजधानी रांची में कांके से ज्यादा ठंड नामकुम में है. मौसम विभाग ने बुधवार (22 जनवरी 2025) को यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने वेदर रिपोर्ट में बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला का न्यूनतम तापमान झारखंड में सबसे कम 6.3 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सरायकेला-खरसावां का उच्चतम तापमान 32.9 डिग्री हो गया है, जो झारखंड में सबसे ज्यादा है.
![]()
Aug 29 2025, 10:34