भाजपा संगठन की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूत इकाई बनाने पर हुई चर्चा
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने अटल भवन भाजपा कार्यालय तुलसीपार्क में जिला पदाधिकारीयों, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रीयों की बैठक को संबोधित करते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा किया।
![]()
सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति, मंडल कार्यशालाओं पर व्यापक चर्चा करते हुए संगठन को कैसे गति प्रदान करनी है इसकी चर्चा की तथा बूथ की इकाई को मजबूत करते हुए आगामी दिनों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाता बनाए जाने पर जोर दिया।
मंडल के सभी पदाधिकारी को बूथ स्तर पर सभी पदाधिकारी से मिल जुल कर रहे और योजनाओं पर भी दृष्टि रखते हुए आम जनता सरकार की योजनाओं से अवगत करा कर लाभ दिलाना भी संगठन का कार्य बताया।
संगठन की पूर्ण जानकारी सभी को होनी चाहिए जब संगठन मजबूत होगा तब ही हम संगठन में देश प्रेम एवं राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते रहने की प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगे। इसलिए संगठन मजबूत होना चाहिए और देश और प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार बनी रहे इसके लिए मतदाताओं पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह सदर विधायक पलटू राम तुलसीपुर विधायक कैलाश शुक्ला उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,अपने विचार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी,ब्लॉक प्रमुखगण,चेयरमैन प्रिस वर्मा,रवि वर्मा,पूर्व चेयरमैन अनूप चन्द्र गुप्ता,जिला महामंत्री वरुण सिंह,बिंदु विश्वकर्मा,विष्णुदेव गुप्त,जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह,राम करन मिश्र,बृजेंद्र तिवारी,आद्या सिंह,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,डॉ.अजय सिंह पिंकू,जिला मंत्री सुनीता मिश्रा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी,पूर्व अध्यक्ष मंजू तिवारी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा समेत समस्त जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री उपस्थित रहें।
Aug 18 2025, 16:28