भागवत प्रसाद मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस' ने शहर में 78 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली
औरंगाबाद शिक्षा के क्षेत्र में औरंगाबाद की महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान 'भागवत प्रसाद मेमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस' ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरूवार को शहर में 78 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
यात्रा शहर के गांधी मैंदान से शुरू होकर पुरानी जीटी, रमेश चौक, महाराजगंज रोड होते बाइपास ओवरब्रिज के पास पहुंचकर समाप्त हुई। इसके पूर्व तिरंगा यात्रा को ग्रुप के निदेशक अभय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा में वाहन में तिरंगा लगाए सैकड़ो बाइकर्स स्टूडेंट्स, हाथों में तिरंगा लिए स्टूडेंट्स और 78 मीटर लंबे तिरंगे को सिर पर लिए सैकड़ो छात्र-छात्राएं शामिल
रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान साउंड सिस्टम से बजाए जा रहे देशभक्ति गीत और स्टूडेंट्स द्वारा लगाए जा रहे देशभक्ति भरे बुलंद नारे शहर वासियों देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत कर रहे थे। इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा से शहर का माहौल पूरी तरह से देश भक्तिमय हो गया। साथ ही यात्रा जिस-जिस रास्ते से गुजरी, वह रास्ता तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा को सुव्यस्थित तरीके से संचालित करने में भागवत प्रसाद मेमोरियल बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार यादव समेत ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षको एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने महत्वपूर्ण भमिका निभाई।
Aug 15 2025, 11:44