NDA सरकार में सशक्त बनी महिलाएं, 150 प्रतिशत तक बढ़ी भागीदारी: नितिन नवीन
*![]()
* बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर से भाजपा विधायक श्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण और रोजगार के क्षेत्र में NDA सरकार ने जो ठोस कदम उठाए हैं, उसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सरकारी स्कूलों की शिक्षिकाएँ हों, पुलिस बल की अधिकारी हो या प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत महिलाएँ, हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी अभूतपूर्व स्तर पर पहुँची है। 2005 में बिहार में जहाँ मात्र 56,498 महिला शिक्षिकाएँ थीं, आज उनकी संख्या बढ़कर 2.61 लॉख हो गई है। यानी सरकारी शिक्षकों में महिलाओं की भागीदारी 44 प्रतिशत तक पहुँच चुकी है, जो 150 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाती है। माननीय मंत्री नितिन नवीन ने आगे कहा कि इसी तरह, पुलिस बल में 2005 में सिर्फ 893 महिला पुलिसकर्मी थीं, जबकि आज यह संख्या बढ़कर लगभग 29,000 तक पहुँच चुकी है। हाल ही में आयोजित 21,391 पुलिस नियुक्तियों में से 11,178 पद महिलाओं को दिए गए हैं। इसके साथ ही महिला श्रम भागीदारी दर, जो 2017-18 में मात्र 4.1 प्रतिशत थी, 2023-24 में बढ़कर 30.5 प्रतिशत हो गई है. जो लगभग सात गुना वृद्धि को दर्शाती है। मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि यह परिवर्तन सिर्फ और सिर्फ NDA सरकार की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता के कारण संभव हुआ है। इसके विपरीत, RJD के शासनकाल में महिलाओं पर केवल और केवल अत्याचार हुए। 2005 तक उनके शासनकाल में न तो महिलाओं की सुरक्षा थी और न ही उन्हें सम्मान देने वाली कोई नीति। जहाँ RJD के शासन में सिर्फ 19,000 सरकारी नौकरियों दी गई, वहीं NDA सरकार अब तक 9.35 लाख नौकरियों दे चुकी है और लक्ष्य 12 लाख का है। उन्होंने कहा कि आज NDA सरकार ने बिहार की हर महिला को इज्जत और सम्मान देने का काम किया है। चाहे शिक्षा हो, पुलिसिंग हो या अन्य सरकारी सेवाएँ, महिलाएँ अब हर क्षेत्र में बराबरी से योगदान दे रही हैं। यह बदलाव केवल NDA सरकार की नीतियों और ईमानदार प्रयासों से संभव हुआ है। जहाँ RJD का शासन डर, असुरक्षा और अपराध का प्रतीक था, वहीं आज बिहार महिला सशक्तिकरण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री श्री ऋतुराज सिन्हा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस और राजद नेता तेजस्वी यादव के हालिया बयानों को देश की जनता को भ्रमित करने वाला, तथ्यहीन और लोकतंत्र विरोधी करार दिया है। श्री सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी एक तरफ बार बार चुनाव आयोग पर सवाल उठाकर लोकतंत्र पर हमला कर रहे है और दूसरी तरफ कृषि कानून पर उनपर स्वर्गीय अरुण जेटली द्वारा दबाव का निराधार आरोप लगाकर दिवंगत नेताओं का अपमान कर रहे है। अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षा की पूर्ति हेतु वे और उनकी पार्टी बौखलाहट में मां जानकी मंदिर के शिलान्यास के कार्यक्रम पर सवाल उठाकर करोड़ो बिहारवासियों के श्रद्धा और आस्था पर प्रहार भी कर रही है। श्री सिन्हा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राजद भी राहुल गांधी के नक्शे कदम का अनुसरण कर रही है तभी तो राजद के नेता तेजस्वी यादव भी चुनाव आयोग द्वारा चलाए गए वोटर कार्ड पुनरीक्षण और अब मतदाता सूची प्रकाशन पर झूठ फैलाकर जनता को गुमराह और राष्ट्रीय संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश कर रही है । श्री सिन्हा ने राहुल गांधी के उस बयान पर पर आश्चर्य जताया जिसमे उन्होंने स्वर्गीय अरुण जेटली जी पर आरोप लगाया है की कृषि कानून पर विरोध करने के लिए उन्हें अरुण जेटली जी ने कहा | परन्तु कृषि कानून 2020 में पारित हुआ और उससे पहले ही आदरणीय अरुण जेटली जी का निधन 2019 में ही हो गया था | उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बिहार में सहयोगी राजद की दोमुखी राजनीति अब किसी से छुपी नहीं है। सरकारी एजेंसियों को सुनियोजित तरीके से बदनाम करने की साजिश तो वे पहले से ही कर रहे थे अब 125 करोड़ लोगों की आस्था और श्रद्धा को राजनीतिक अखाड़ा बनाने का प्रयास कर रही है। भला श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले से और क्या उम्मीद की जा सकती है? सिन्हा ने कहा कि लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने चुनकर राहुल गांधी के झूठ की कलई तो पहले ही खोल दी थी| और चुनाव आयोग द्वारा तेजस्वी यादव जी का झूठ का भी पर्दाफाश, वोटर सूची के क्रमांक 416 से हो चुका है । श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा यह स्पष्ट करती है कि वह आस्था, संविधान और लोकतंत्र पर किसी भी तरह के हमले को बर्दाश्त नहीं करेगी। इंडिया गठबंधन के दल चाहे वे कांग्रेस हो या राजद । सभी एक ही रंग में रंगे है, जिनकी राजनीति झूठे बयान, फर्जी आरोप और संस्थाओं पर अविश्वास फैलाकर जनता को गुमराह करने की रही हैं लेकिन देश की जनता सब देख रही है और उन्हें इसका जवाब आगामी चुनावों में सूद समेत देगी।"
*
*
Aug 04 2025, 16:36
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k