बड़ी संख्या मे बिहार पुलिस के एएसआई का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
डेस्क : बिहार में इस साल विधान सभा चुनाव होने है। इससे पहले बिहार तबादलों का दौर लगातार जारी है। प्रशासनिक विभाग मे तबादलों के अब पुलिस विभाग मे स्थानान्तरण का दौर जारी है। इसी कड़ी मे बड़ी संख्या में एएसआई का तबादला कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से तबादले को लेकर आदेश जारी किया गया है।
![]()
पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कुल 386 दारोगा का तबादला किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि 19 और 20 मई 2025 को पुलिस मुख्यालय में स्थानान्तरण समिति की हुई बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में कॉलम-04 में अंकित सहायक अवर निरीक्षकों को कॉलम-06 में अंकित जिला में तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया है।
आदेश में कहा गया कि गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार पटना के प्रावधान के अनुरूप प्रतिनियुक्त अंगरक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है, परन्तु अगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त रहने तक स्थानान्तरण स्थगित रहेगा। अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्ति समाप्त होते ही स्थानानास्ति जिला के लिए उन्हें विरमित कर दिया जायेगा।
जिन सहायक अवर निरीक्षकों का तबादला किया गया है उनके योगदान देने के लिए एक जून 2025 से विरमित किया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। स्थानान्तरण के बाद यदि कोई त्रुटि सामने आती है तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के संज्ञान में लायेंगे, ताकि मुख्यालय स्तर से उसका निराकरण किया जा सके। सेवानिवृत्ति की निकटता, चिकित्सीय एवं पति-पत्नी सरकारी सेवा में रहने के आधार पर स्थानान्तरित किये गये पदाधिकारियों/कर्मियों पर यह आदेश प्रभावी नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
Jul 15 2025, 19:42