सावन का पहला सोमवार शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शांति व्यवस्था में तैनात पुलिस
![]()
खजनी गोरखपुर।क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में सावन महीने के पहले सोमवार को जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए आस्थावान शिव भक्तों का जन सैलाव उमड़ पड़ा, भीड़ को देखते हुए खजनी थाने की पुलिस टीम शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर तैनात रही।
भरोहियां गांव के अति प्राचीन जएश्वरनाथ महादेव शिव मंदिर, सरयां तिवारी गांव के ऐतिहासिक नीलकंठ महादेव शिव मंदिर, टेकवार उनवल के झारखंडेश्वर महादेव शिव मंदिरों में सबेरे 3.30 बजे से ही शिव भक्त श्रद्धालु जलेश्वर महादेव मंदिर भरोहिया, नीलकंठ महादेव मंदिर सरयां तिवारी, झारखंडी महादेव टेकवार, नीलकंठ शिव महादेव मंदिर, जलेश्वरनाथ शिव मंदिर उनवल, समाधीनाथ नर्मदेश्वर शिव मंदिर, कोटही माता मंदिर परिसर में स्थित शिव मंदिरों में हर-हर महादेव, ऊं नम शिवाय,ओम जय शिव ओमकारा की गूंज सुनाई देती रही। सबेरे से ही शिव मंदिरों पर श्रद्धालु शिव भक्तों की भारी भीड़ रही, सभी प्रमुख शिवालयों में पहुंच कर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक, रूद्राभिषेक और पूजा पाठ किया।
सावन महीने के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव लिंगों पर दूध, जल, गंगा जल,गन्ने के रस, शमी पत्र, बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल, फूल, अक्षत,चंदन चढ़ा कर श्रद्धा पूर्वक जलाअभिषेक किया। नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल के नीलकंठ शिव मंदिर में सीताराम जय सीताराम का संकीर्तन सरयां तिवारी, भरोहियां समेत अन्य शिव मंदिरों पर रामचरित मानस पाठ, ऊं नम: शिवाय के संगीतमय आयोजन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह थानाध्यक्ष अनूप सिंह अपने हमराहियों के साथ मंदिरों पर भ्रमण करते रहे और मातहतों को भी शांति सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उनवल चौकी इंचार्ज राजीव तिवारी, एसआई जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश बिंद, राजेश सिंह महिला एवं पुरुष कांस्टेबल व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
Jul 14 2025, 19:44