बिहार कुम्हार प्रजापति की बैठक में राजनीतिक भागीदारी पर बल, आगामी विधानसभा को ले तय की गई रणनीति
गयाजी। शहर के दांडीबाग स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को बिहार कुम्हार (प्रजापति) समिति के तत्वाधान में आम बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा का चुनाव पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई।
![]()
इस बैठक में एक स्वर में यह संकल्प लिया गया कि आगामी विधानसभा में प्रजापति समाज उस राजनीतिक पार्टी का समर्थन करेगा जो प्रजापति समाज के बेटा-बेटी को अपना उम्मीदवार बनाएगी। इसमें यह भी संकल्प लिया गया कि बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रदेश इकाई के मार्गदर्शन में आगामी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रजापति समाज को ही मतदान करेगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष नंदलाल पंडित, संरक्षक द्वारका प्रजापति, संगठन सचिव विपिन कुमार, उपाध्यक्ष बालामृत प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार अटल, सूरज चंद्र पाल, रवासिस प्रजापति,
सुरेंद्र कुमार सुमन, मोहन प्रसाद, विनोद प्रजापति, राजकुमार प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
Jul 09 2025, 20:36