चंदौती प्रखंड कार्यालय में निवर्तमान और नए नव पदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी का सम्मान-समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित
गया जी (मनीष कुमार): गया जी शहर के चंदौती प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को स्थित जिला कृषि पदाधिकारी समिति के प्रांगण में निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह का विदाई और नए नव पदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार का सम्मान-समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान नए नव पदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार का अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया। मिशन सिंदूर पर राष्ट्र भक्ति गीत गाते हुए युवा जेडीयू जिला उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति रंजीत कुशवाहा ने निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह और नए नव पदस्थापित जिला कृषि पदाधिकारी संजीव कुमार का अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुधीर चौधरी, सुदामा प्रसाद, प्रेम कुमार, राजीव कुमार और सभी उर्वरक विक्रेता संघ, सभी बीज विक्रेता, कृषि सलाहकार, सभी कृषि कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।
Jul 04 2025, 20:56