धान की रोपाई करने गए श्रमिक की बिगड़ी तबीयत हुई मौत
![]()
हलिया, मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी 40 वर्षीय श्रमिक बुद्धिराम कोल की गुरुवार शाम को धान की रोपाई करते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन जहरीले जंतु के काटने की आशंका में झाड़ फूंक और दवा पिलाने के लिए करनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। श्रमिक बुद्धिराम कोल गुरुवार शाम चार बजे के करीब कोलहा गांव में धान की रोपाई कर रहा था उसी दौरान उसके मुंह से झाग निकलने लगा और चक्कर आने लगा।खेत पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने उसे घर पहुंचाया। देर शाम परिजन जहरीले जंतु के काटने की आशंका में दवा पिलाने और झाड़ फूंक के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।
प्रधान पति शिव सागर पाल ने बताया कि श्रमिक को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया था परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था दो पुत्र और दो पुत्री हैं।मृतक के भाई रमेश कोल की सूचना पर पुलिस ने श्रमिक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने बताया कि मृतक के जहरीले जंतु के काटने की आशंका पर मृतक के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Jul 04 2025, 17:50