रेखा आर्य ने हल्द्वानी शहर में तीन नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का किया लोकार्पण , रेखा आर्य ने कहा भविष्य निर्माण का केंद्र बनें
![]()
डेस्क :– उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को हल्द्वानी शहर में तीन नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवनों का लोकार्पण किया। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले समय में भविष्य निर्माण का केंद्र बनें।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र कोई सामान्य भवन नहीं हैं। बल्कि बच्चों को स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारी बनाकर उत्तराखंड के भविष्य को संवारने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को उचित पोषण और शिक्षा देने की शुरुआती जिम्मेदारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही है। अगर बच्चों का बचपन स्वस्थ रहेगा तो प्रदेश को ज्यादा कुशल मानव संसाधन उपलब्ध होगा। मंत्री ने कहा कि हाल ही में 7000 से ज्यादा आंगनबाड़ी कर्मियों और सहायिकाओं की नियुक्ति होने के बाद निश्चित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्य कुशलता में बढ़ोतरी होगी।
मंत्री आर्य ने आंगनबाड़ी कर्मियों और सहायिकाओं से एकल महिला स्वरोजगार योजना के प्रचार पर फोकस करने को कहा। मंत्री ने कहा कि इस योजना के बारे में अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा पात्र महिलाओं तक इसकी जानकारी पहुंचाएं। जिससे वह सरकारी सहायता प्राप्त करके अपना रोजगार शुरू कर सकें।
Jun 29 2025, 12:18