भाजपा सरकार ने किया बाबा साहब का सर्वाधिक सम्मान: धर्मपाल सिंह
गोरखपुर। गुरुवार को एनेक्सी भवन गोरखपुर में संयुक्त रूप से भाजपा जिला एवं महानगर इकाई के अनुसूचित मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए प्रदेश महामन्त्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किया बाबा साहब का सर्वाधिक सम्मान किया है सरकार बनते ही बाबा साहब से जुड़े स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया,संविधान दिवस मनाने का फैसला कर बाबा साहब का सम्मान किया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने बाबा साहब को अपमानित करने का कोई मौका नही छोड़ा, दो दो बार उन्हें चुनाव में हराने के लिए अपने प्रत्याशी उतारे, कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न भी नही दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिये जा रहे लाभकारी योजनाओं की चर्चा कर अनुसूचित समाज मे मजबूत पैठ बनाएं और विपक्ष द्वारा भाजपा सरकार के विरोध में फैलायी जाने वाली भ्रांतियों का करें पर्दाफाश करें।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सामरिक व आर्थिक मजबूत हुआ है। भाजपा सरकार बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलकर सबको साथ लेकर सबका विकास करते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए काम कर रही है। विपक्ष के पास झूठ का एजेंडा है जो लगातार भ्रम फैलाकर सत्ता पर काबिज होने का मंसूबा पाले हुए है।
धर्मपाल सिंह ने गोरखपुर जिला एवं महानगर के अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि देश में आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को रक्तरंजित करने वाली कांग्रेस अपने छद्मभेष में अपने परिवार के राजनैतिक रसूख को वापस पाने के लिए जद्दोजहद कर रही है। 100 से अधिक संविधान संशोधन करने वाली कांग्रेस, बाबा साहेब के विरुद्ध षडयंत्र करके चुनाव हराने वाली कांग्रेस, बाबा साहेब का दिल्ली में अंतिम संस्कार रोकने बाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संविधान बचाने की बात कर रहे है। बाबा साहेब को अपने मंच से भूमाफिया कहकर अपमान कराने वाले अखिलेश यादव बाबा साहेब के चित्र में अपना चेहरा जोड़ रहे है। अखिलेश यादव को पता होना चाहिए कि बाबा साहेब जैसे महान व्यक्तित्व के बराबर न कोई हुआ है और न ही कोई हो सकता है। अखिलेश यादव को समझना होगा कि बाबा साहेब के साथ खुद की बराबरी करना बाबा साहेब का अपमान है और देश यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकानों, प्लाटों, खेत, खलिहानों पर कब्जे किए गए। मां, बहिन, बेटियों को शोहदे सरेराह अपमानित करते थे, अमानवीयता करते थे। लेकिन तुष्टिकरण के झंडाबरदार अखिलेश यादव अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों और शोहदों को सत्ता से संरक्षित करते रहे।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब से जुड़े स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। जिससे नई पीढ़ी पंच तीर्थों के माध्यम से बाबा साहेब के विचारों से को समझे और उन विचारों से जुडकर संविधान की मजबूती व देश के विकास के लिए लगातार प्रयत्नशील रहे। स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलाकर मोदी जी ने विश्व को संदेश दिया कि भारत में प्रत्येक व्यक्ति व प्रत्येक कार्य श्रेष्ठ है और सम्माननीय है। आज मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना ग़रीब व वंचित वर्ग के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित है। जिसका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित वर्ग को मिल रहा है। भाजपा सरकार के प्रत्येक निर्णय में संविधान व लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प निहित है। उत्तर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सशक्त कानून व्यवस्था से सबकी संपत्ति और सबका सम्मान सुनिश्चित किया है। माफिया, गुंडे, अपराधी,शोहदे घरों में दुबके है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि हम सभी मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, ऐतिहासिक निर्णय, लोकतंत्र और संविधान की मजबूती के लिए किए गए कार्य, बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्यों के साथ घर घर पहुंचकर जनसंवाद करें। इसके साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ ही तमाम विपक्षी दलों की परिवारवादी, जातिवादी, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति का भी काला चिठ्ठा लेकर जनता के बीच पहुचे। उनके बीच में तथ्यों के साथ चर्चा करें कि कैसे कांग्रेस और सपा ने लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया और बाबा साहेब के दिए आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश करते हुए अनुसूचित वर्ग पर अत्याचार किया।
इसके उपरान्त शक्तिकेन्द्र प्रवासियों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामन्त्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि बूथों की मजबूती शक्तिकेन्द्र प्रवासियों की जिम्मेदारी है उन्होंने बूथों पर मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की सबसे बड़ी योजना है ऐसे में बूथ स्तर पर पात्र आयुष्मान धारकों का कार्ड बनवाने के लिये कैंपो का आयोजन करें। कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाना है। 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिले में संगोष्ठी होगी, 25 जून को आपातकाल की संगोष्ठी व प्रदर्शनी लगानी है 29 जून को हर बूथों पर पौधरोपण कार्यक्रम करना है तथा मनकी बात भी उसी दिन सभी बूथों पर सुनना है।
उन्होंने कहा आप सभी शक्तिकेन्द्र प्रवासी वरिष्ठ कार्यकर्ता है ऐसे में शक्तिकेन्द्र को पावर सेंटर के रूप में विकसित करें तथा बूथों के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग करायें। उन्होंने कहा कि हमे ध्यान देना होगा की प्रत्येक बूथों पर हमारी मजबूत टीम बन सके।कहा कि प्राथमिक सदस्यों, बूथ कमेटी, पन्ना प्रमुख, सक्रिय सदस्य व अन्य सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को मोबलाइज करना है वाइब्रेट करना है।
उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं तो बूथों पर भी सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं की फौज होनी चाहिए और दिखनी भी चाहिए। उन्होंने कहा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा द्वारा मॉक पार्लियामेंट भी आयोजित किया जाएगा। टाउनहाल कार्यक्रम भी आयोजित होंगे
अंत मे सभी ने 2 मिनट मौन रहकर दिवंगत महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव के आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी एवं संचालन जिला महामन्त्री राजाराम कन्नौजिया व ओमप्रकाश शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, विधायक बिपिन सिंह, पूर्व विधायक सन्त प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, मेयर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, पूर्व मेयर डॉ सत्या पाण्डेय, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मझवार, क्षेत्रीय महामन्त्री दीपक कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
Jun 21 2025, 17:48