पूर्व पीएम राजीव गांधी की 34वीं शहादत दिवस आज, युवा कॉंग्रेस ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी

गया : भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, मिस्टर क्लीन के नाम से विख्यात राजीव गांधी की 34वीं शहादत दिवस पर गया के जय प्रकाश नारायण अस्पताल (पिलग्रीम अस्पताल ) में पहलगाम हमले में शहीदों की स्मृति में गया जिला युवा कॉंग्रेस के तत्वावधान में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कॉंग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार एवं गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ गगन कुमार मिश्रा ने अपना, अपना रक्त दे कर किया, जिसके बाद दर्जनों युवा कॉंग्रेस के नेताओ, कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, गया जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष प्रिय रंजन डिम्पल, युवा कॉंग्रेस महासचिव सूरज कुमार, मोहम्मद ग़ालिब, शशांक सेठ, सुभीत राज, मुन्ना मांझी, मोहम्मद शमीम आदि ने कहा कि देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी युवाओ को 18 वर्ष में मताधिकार, हाइटेक, टेक्नोक्रैट, इंडिया, हर देशवासियों के हाथ में मोबाइल का राजीव गांधी का सपना आज साकार हो गया है।

नेताओ ने कहा कि राजीव गांधी देश ही नहीं ब्लकि सम्पूर्ण विश्व से आतंकवाद की खात्मा की लड़ाई में अपने खून का एक-एक कतरा बलिदान कर दिया।

वहीं गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को दोपहर 1 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर पुण्यतिथि मनाई गई। कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष उदय मांझी, पूर्व जिलाध्यक्ष सह विधानसभा प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पुण्यतिथि का कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाषण में स्वर्गीय राजीव गांधी के विचारों और सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए कहा कि राजीव गाँधी के अधूरे सपनों को राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सोच को पूरा करने का निर्णय लिया गया।

इस शहादत समारोह के अवसर पर कमलेश चंद्रवंशी, रंजीत कश्यप, दामोदर गोस्वामी, नंदु चंन्द्रवंशी, विकास यादव, शिवकुमार चौरसिया, शिवनाथ पासवान, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, राजकपूर गुप्ता, संजय कुमार, रंजीत कुमार सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, राम उदय प्रसाद, लालसा देवी, नैना कुमारी मौजूद रही।

गया से मनीष कुमार

संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को हम पूरा करके ही दम लेंगे: प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी

Gaya: बिहार के गया में सोमवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार पर एक निजी होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुभाष चंद्रवंशी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जितेंद्र पासवान और प्रदेश संगठन सचिव शक्ति कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को लेकर प्रेस वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि भारत में 2026 में परिसीमन होना है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 82 देश में हर जनगणना के बाद परिसीमन आयोग का गठन कर लोकसभा सीटों का फिर से निर्धारण करने का अधिकार देता है। वहीं, अनुच्छेद 170 राज्यों में विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा और संख्या तय करने का अधिकार देता है। अभी तक देश में 1951, 1961, 1971 की जनसंख्या के आधार पर

परिसीमन कर लोकसभा की सीटों को निर्धारित किया गया है। परिसीमन का उद्देश्य राज्यों के लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या आबादी के अनुसार

निर्धारण करना है। इस व्यवस्था की वजह से बिहार सहित उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों को लोकसभा सीटों के मामले में बहुत नुकसान हो रहा है। आज दक्षिण भारत में लगभग 21 आबादी पर एक लोकसभा सीट है वहीं, उत्तर भारत में लगभग 31 लाख की आबादी पर एक लोकसभा सीट है। यह व्यवस्था बिहार सहित तमाम उत्तर भारतीय राज्यों का देश की संसद में हमारे प्रतिनिधित्व को कम करता है या कह सकते हैं कि संविधान की मूल भावना 1 व्यक्ति 1 वोट 1 मूल्य के साथ छलावा है। मौजूदा आबादी के आधार पर परिसीमन नहीं होने के कारण हम पिछले 50 वर्षों से अपने इस अधिकार से वंचित हैं। इस दिशा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी का ध्येय एकदम स्पष्ट है कि वह बिहार समेत उत्तर भारत के राज्यों के साथ इस बार धोखा नहीं होने देंगे। हमारी पार्टी इस लड़ाई को बिहार के घर घर तक ले जाएगी ताकि बिहार समेत उत्तर भारत की जनता अपने राजनैतिक अधिकार को हासिल कर सके। यह भी बताना आवश्यक है कि परिसीमन नहीं होने से अनुसूचित जाति, जनजाति व 33 फीसदी प्रस्तावित महिला आरक्षण के साथ भी धोखा होगा, क्योंकि यह उनके प्रतिनिधित्व को भी संसद में कम करता है। इसलिए हमारी पार्टी ने इस भेदभाव के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा का उद्देश्य बिहार समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों के लोगों को जनगणना आधारित परिसीमन की जरूरत के प्रति जागरूक करना है। हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के 3 दिवसीय राजनैतिक मंथन शिविर में इसे जनआंदोलन के रूप में खड़ा करने का निर्णय लिया। श्री कुशवाहा ने कहा कि संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के संकल्प को हम पूरा करके ही दम लेंगे।

कहा कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार की जनता से अपील करता है कि इस लड़ाई में हमारी पार्टी और हमारे नेता श्री उपेंद्र कुशवाहा जी के हाथों को मजबूत करें ताकि बिहार समेत उत्तर भारत के लोगों को उचित राजनैतिक प्रतिनिधित्व मिल सके। इसी सिलसिले में अगामी 25 मई को रोहतास जिले के विक्रमगंज और 08 जून को मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की ओर से "संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली का आयोजन किया गया है। इसके अतिरिक्त बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार का आयोजन प्रस्तावित है।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव डॉ राजेश कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर गोपाल शरण दांगी, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता, जिला महासचिव सह प्रवक्ता टिंकू कुशवाहा, युवा महासचिव सुनील कुमार दांगी, डी.के डाडेल, रामप्रवेश दांगी, रवि किरण मेहता, नवीन पासवान, ओमकार आदि मौजूद रहे।

गया से मनीष कुमार

शुभकामना अस्पताल प्रशासन पर लगाए गए गंभीर आरोपों को डॉक्टर ने बताया झूठा व बेबुनियाद, हंगामा मामले की बताई असली सच्चाई

गया : शहर के एपी कॉलोनी स्थित शुभकामना हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक मरीज की मौत के बाद हुए हंगामा मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। अस्पताल प्रशासन पर लगाए गए गंभीर आरोप को पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा बताया है।

दरअसल इस मामले डॉ. अमन सिन्हा ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्रकारों को इस घटना में लगाए गए आरोपों से इंकार किया है। उन्होंने पूरे मामले का सीसीटीवी कैमरे में कैद घटनाक्रम फुटेज प्रस्तुत किया है।

इस संबंध में डॉ. अमन सिन्हा ने बाराचट्टी निवासी अरुण कुमार की मौत मामले में कहा कि हार्ट से सम्बंधित बीते 14 और 15 मई 2025 को मरीज की हालत गंभीर रूप से परिजनों को बताया था। उन्हें इमरजेंसी भर्ती होने की सलाह भी दी गई। लेकिन फिर भी नहीं माने। हालत मरीज की ज्यादा बिगड़ी तो आनन फानन में नाजुक स्थिति में देर रात मरीज को भर्ती कराया गया, उसके उनके परिजनों के द्वारा इलाज शुरू कराने में भी आधे घंटे विलम्ब किया गया। फिर अस्पताल प्रशासन के द्वारा मरीज को आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएं और दवाइयां दी गईं, लेकिन उनकी हालत पहले से नाजुक था, इलाज क्रम में उनकी मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि परिजनों को बताया गया था कि हालात नाजुक है, इलाज के क्रम में मौत हो सकती है, इसके लिए उनसे लिखित तौर पर भी लिए गए थे। फिर भी अस्पतालों में परिजनों द्वारा स्टाफ के साथ मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़ और गंदी गंदी गालीगलौज और जान मारने की धमकी जैसी शब्द का प्रयोग किया गया। जो कि पूरे तरह शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि यह अस्पताल हार्ट विशेषज्ञ से संबंधित है, यहां हर प्रकार से मरीज भर्ती होते रहते है, कई ठीक होकर अपने घर लौटते हैं, किसी की हालत ज्यादा गंभीर भी हो सकती है।

ऐसे में अस्पताल में मरीज के परिजनों के द्वारा तोड़फोड़ व मारपीट की घटना का अंजाम दिया जाएगा, ऐसे में कैसे इलाज करेंगे।

उन्होंने कहा कि कोई भी डॉक्टर अपना मरीज को खराब होने नहीं देंगे, वो उन्हें बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

उन्होंने कहा कि परिजनों के द्वारा अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ व स्टाफ के साथ मारपीट मामले में रामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सारी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने सारी घटनाक्रम का सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज भी पुलिस व मीडियाकर्मियों को सुपुर्द किया है।

गया से मनीष कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने गया को गयाजी दिया पहचान, पुराना इतिहास एक बार फिर से हुआ जीवंत: रंजीत कुशवाहा

Gaya: बिहार के गया में युवा जदयू के उपाध्यक्ष सह नगर प्रखंड चंदौती 20 सूत्री के सदस्य रंजीत कुशवाहा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में मोहर लगाकर गया को गयाजी पहचान दिए है जो काबिले तारीफ है। गया का पुराना इतिहास एक बार फिर से जीवंत हुआ है।

गया की जनता को बहुत पहले से ही मांग थी, उसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा किया है। गया वह स्थान है जहां भगवान राम ने सीता और लक्ष्मण के साथ अपने पिता दशरथ के लिए पिंडदान किया था, तब से गया पिंडदान अनुष्ठान के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण महत्व का स्थल बना हुआ है। गया को श्राद्ध करने के लिए सबसे आदर्श स्थान में से एक माना जाता है।

गया को गयाजी नाम पर्यटक स्थल को देखते हुए घोषित किया है। इससे देश विदेश में गयाजी का एक अलग ही मान-सम्मान बढ़ा है।

गयाजी में पर्यटक आएंगे तो रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। यह एनडीए की सरकार में ही संभव थी, जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। उन्होंने शिक्षा पर कहा कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से शिक्षा का नया-नया आयाम गढ़ा गया है। पहले बड़े घरों के बच्चे यूपीएससी और बीएससी का परीक्षा देते थे, लेकिन आज गरीब का बच्चे भी यूपीएससी और बीपीएससी परीक्षा में बैठते हैं और नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही देन है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा महिलाओं के लिए माई-बहन योजना की घोषणा पर युवा जदयू उपाध्यक्ष रंजीत कुशवाहा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड सरकार के तर्ज पर उन्होंने बिहार में लागू करने की घोषणा की है लेकिन यह सिर्फ चुनावी घोषणा है। जब उनकी अपनी भाभी ऐश्वर्या राय को उनका समाधान नहीं किया तो बिहार के महिलाओं का माई-बहन योजना लाकर क्या करेंगे यह सिर्फ चुनाव जीतने के लिए वादे करते है। जब अपने घर के महिलाओं का सम्मान नहीं कर पाए और नहीं दे पाए तो यह बिहार के महिलाओं का क्या सम्मान देंगे, यह बिहार की जनता से छिपा नहीं है।

गया एयरपोर्ट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Gaya: बिहार के गया में आज को सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का सड़क किनारे लावारिस अवस्था में शव मिला है। जानकारी मिलते ही मौके पर दल-बल के साथ मगध मेडिकल थाना की पुलिस पहुंच कर सड़क किनारे लावारिस अवस्था में रहे अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजी है।

दरअसल, गया एयरपोर्ट के दो नंबर गेट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हुई है। पुलिस पहचान करने में जुटी है। प्रथम दृश्या हत्या लग रही है। हालांकि पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गयी है। फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान की जा रही है।

गया से मनीष कुमार

बिहार की डबल इंजन सरकार एससी-एसटी छात्रों के छात्रवृत्ति की राशि से सड़कों और पुलों का निर्माण में कर रही है खर्चा : कॉंग्रेस

Gaya : बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने बुधवार को सुबह 9:00 बजे बयान जारी करते हुए कहां कि 15 मई से कॉंग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी सहित 62 राष्ट्रीय नेता बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर छात्रों से संवाद करेंगे। साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव के पहले कॉंग्रेस पार्टी शिक्षा न्याय संवाद आयोजित कर राज्य के छात्रों के बीच अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा

उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी द्वारा प्रस्तावित शिक्षा न्याय संवाद कार्यक्रम के तहत दलित, आदिवासि, पिछड़ा, गरीब स्वर्ण और अल्पसंख्यक छात्रों से सीधा संवाद किया जाएगा।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की डबल इंजन की सरकार एससी-एसटी छात्रों के छात्रवृत्ति की राशि सड़कों और पुलों के निर्माण में खर्च कर रही है, जबकि छात्र छात्रवृति और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जुझ रहे हैं।

युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा कि आज सम्पूर्ण देश में शिक्षा का पूरी तरह व्यवसायीकरण करने को आतुर हैं, तो दूसरी ओर नई शिक्षा नीति पूरी तरह छात्रों को अभी तक समझ नहीं पा रहे हैं, छह, छह माह पर सेमेस्टर के तर्ज़ पर परीक्षाएं का कोरम निभा रहे हैं। बिहार में परीक्षाओं में पेपर लीक, भ्रष्टाचार आम बनने से तेज और कुशाग्र बुद्धि के छात्र मार खा रहे हैं। नेताओ ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी बिहार सहित देश के छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार संघर्षरत रहेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, टिंकू गिरी, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार ने यह बाते कहीं।

गया से मनीष कुमार

जय श्रीराम के नारों पर बवाल, महाराष्ट्र के पर्यटकों से कथित मारपीट, डीएम ने किया इनकार

गया : बिहार के बोधगया में इन दोनों तीन दिवसीय बुद्ध जयंती समारोह का आयोजन हो रहा है। उक्त आयोजन में देश-विदेश से सैकड़ो श्रद्धालु बोधगया पहुंच रहे हैं और भगवान बुद्ध का दर्शन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व से चली आ रही विवाद आज सामने आ गई। देश के महाराष्ट्र से आए पर्यटकों ने जिला प्रशासन और जिला पुलिस पर गंभीर आरोप लगा दिया। हालांकि डीएम ने सभी आरोपी को सीधे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा किसी और बात को लेकर जिला प्रशासन पर इस तरह का आरोप लगाया जा रहे हैं। लेकिन, आज मामला क्या हुआ यह वायरल वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक बोधगया में मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब कुछ पर्यटकों ने ‘बुद्ध का जय-जयकार नहीं करो, जय श्रीराम बोलो’ जैसे नारे लगाए। यह घटना सारनाथ क्षेत्र में हुई, जहां बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से आए पर्यटक बुद्ध स्थलों का दर्शन करने पहुंचे थे।

महाराष्ट्र के आए पर्यटकों के अनुसार कुछ पर्यटकों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले नारे लगाए गए, जिससे तनाव फैल गया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और कथित रूप से पुलिस ने पर्यटकों पर लाठियां चलाईं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग घायल अवस्था में दिखे।

इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बोधगया जैसे धार्मिक और पर्यटन स्थल पर इस प्रकार के नारेबाज़ी से सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है।

मामले को लेकर जब जिलाधिकारी डॉ. त्याग राजन एसएम से पूछा गया तो उन्होंने मारपीट की बात से इनकार किया। डीएम ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। स्थानीय लोगों में पहले से इस तरह की गतिविधियों को लेकर असहमति रही है और आज वही विरोध सामने आया। किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।"

वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

फिलहाल, जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और पर्यटकों से संयम बरतने की अपील की है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गया से मनीष कुमार

गया में राज्यपाल से 20 सूत्री सदस्य रंजीत कुशवाहा ने की मुलाकात, गया हवाई अड्डा के भूमि अधिग्रहण के भुगतान के मामले में सौंपे ज्ञापन

Gaya: बिहार के गया में आज को बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का आगमन हुआ। राज्यपाल गया के सर्किट हाउस पहुंचे।

युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य नगर प्रखंड चंदौती के रंजीत कुशवाहा ने राज्यपाल को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने गया हवाई अड्डा के भूमि अधिग्रहण मामले में लंबित राशि का भुगतान करने को लेकर एक ज्ञापन सौंपे।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर राशि को जल्द से जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिये है।

युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य नगर प्रखंड चंदौती के रंजीत कुशवाहा ने कहा कि बिशुनगंज गया हवाई अड्डा विस्तार का मामला लगभग 17 सालों से लंबित है। बिशुनगंज के ग्रामीणों ने सेवा प्राधिकार के तहत गया कोर्ट से 18 लाख रुपए कट्ठा की दर केस को जीता है, लेकिन सरकार हाई कोर्ट चले गई और 17 सालों से मामला लंबित पड़ा है।

आज बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से गया सर्किट हाउस में मिलकर मांगों को लेकर आवेदन दिये हैं। बिशुनगंज के ग्रामीणों का 60 एकड़ जमीनों का जल्द से जल्द राशि का भुगतान हो, इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस मामले को जल्द से जल्द निष्पादन कराने का राज्यपाल ने आश्वासन भी दिए हैं।

गया से मनीष कुमार

गया में श्रीराम नवमी केंद्रीय पूजा समिति द्वारा भव्य सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

Gaya (मनीष कुमार): गया शहर के गेवाल बीघा रेड क्रॉस भवन में श्रीराम नवमी केंद्रीय पूजा समिति द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम माँझी ने कहा कि गया की श्रीराम नवमी शोभायात्रा बिहार की सबसे बड़ी शोभायात्राओं में से एक है। इस यात्रा में लाखों राम भक्त सड़कों पर उतरकर हिंदुत्व की एकता और शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। आज उन सभी राम भक्तों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं इन सभी राम भक्तों को सम्मानित कर गर्व का अनुभव कर रहा हूँ।”

बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन गया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। श्रीराम नवमी केंद्रीय समिति द्वारा गया के समस्त राम भक्तों को सम्मानित किया जा रहा है, जोकि गर्व का विषय है। जिस प्रकार राम भक्तों के सहयोग से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है, उसी प्रकार शीघ्र ही बिहार की पावन भूमि पर माता सीता का मंदिर भी बनेगा। मैं सभी हिंदू भाइयों से अपील करता हूँ कि इसी तरह एकता बनाए रखें। रामनवमी की शोभायात्रा जिस गति से प्रगति कर रही है, वह दिन दूर नहीं जब यह भारत की सबसे भव्य शोभायात्रा बन जाएगी।”

समिति के मीडिया प्रभारी सुरज सिंह ने जानकारी दी कि आज 106 झंडा प्रभारियों, सेवा प्रदाताओं, मीडिया कर्मियों एवं केंद्रीय समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया है। श्रीराम नवमी पूजा समिति का लक्ष्य आने वाले वर्षों में गया की शोभायात्रा को भारत की सबसे भव्य शोभायात्राओं में शामिल करना है, और हम इसी दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं।”

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रेम सागर, संयोजक संजू साव, कार्यकारी अध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह, संरक्षक सुरेंद्र सिंह, कौशलेंद्र नारायण सिंह, अनिल स्वामी, स्वामी सहजानंद, स्वामी सत्यानंद गिरी, हिमांशु कुमार,महामंत्री मनीलाल बारीक,यात्रा प्रभारी साकेत झा, कोषाध्यक्ष नवीन आर्या,सीमा सिन्हा, उपाध्यक्ष चंदन भदानी, देवोत्तम केशरी, शशिकांत मिश्रा, मनीष सिंह, हिमांशु कुमार, अमित मोहन मिश्र, नगर मंत्री रोहित भदानी, शशि चौरसिया, नवीन कुमार, मुन्ना बजरंगी, नितिन शर्मा, बबलू आर्य, राजू रजक, राजू मास्टर, मुन्ना सिंह, प्रताप कुमार, धर्मेंद्र सिन्हा,शशि कांत मिश्रा,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

खेलो इंडिया में हिमाचल का खाता खोलना चाहती हैं अब तक 6 विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली अस्मिता एथलीट निधि डोगरा

Gaya (मनीष कुमार): खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत बिहार के गया में हो रहे योगासन स्पर्धाओं में हिमाचल प्रदेश की निधि डोगरा अपना हुनर दिखाने के लिए तैयार हैं। वह हिमाचल की एकमात्र और पहली योगासन खिलाड़ी हैं, जो खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। पिछले दो साल से खेलो इंडिया अस्मिता लीग में खेल रही निधि इसी के अनुभव के आधार पर अब तक छह विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं और अब खेलो इंडिया में पदकों की झड़ी लगाना चाहती हैं।

कर्म योगशाला योगासन स्पोर्ट्स कोचिंग सेंटर (हमीरपुर) में प्रैक्टिस करने वाली निधि अपने राज्य की पहली योगासन खिलाड़ी हैं, जिसने स्कूली योगासन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त किए हैं। उनके पिता एक सरकारी स्कूल में योगासन के टीचर हैं और उनसे ही वह योगासन सीखी हैं।  

निधि ने योगासन को चुनने के बारे में साई मीडिया से कहा, '' मेरे पिता एक सरकारी स्कूल में योगासन के कोच हैं। उनके बच्चों को सिखाते हुए देखकर मेरी भी इसमें रुचि बढ़ने लगी। मैं अपने पिता से ही इसकी कोचिंग लेती हूं और अब तक की सफलता का श्रेय भी उन्हीं को ही जाता है। मैंने इस साल जनवरी में एसजीएफआई में आर्टिस्टिक इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया था और उसी के आधार पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए मेरा चयन हुआ।''

आपको बता दें कि खेलो इंडिया अस्मिता लीग खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और देश भर में विभिन्न आयु वर्गों की महिला एथलीटों को प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान करने के लिए, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के सहयोग से, कई आयु समूहों के लिए खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग/टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है। महिलाओं के लिए खेल मिशन के अपने हिस्से के रूप में, तकनीकी संचालन और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए साई, खेलो इंडिया (केआई) द्वारा आंशिक या पूर्ण रूप से वित्तपोषण प्रदान किया जाता है।

केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस अस्मिता योगासन लीग का उद्देश्य योगासन खेल में महिलाओं को सशक्त बनाना है, ताकि उनका परिवार स्वस्थ और तंदुरुस्त रह सके। 2021 में शुरू की गई अस्मिता लीग का उद्देश्य न केवल खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, बल्कि लीग का उपयोग भारत के कोने-कोने में नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए एक मंच के रूप में करना है। पिछले साल कुल 163 अस्मिता महिला लीग आयोजित की गईं थी, जिनमें 12 खेल स्पर्धाओं में 17,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

निधि ने अस्मिता लीग में खेलने से मिलने वाले अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, '' अस्मिता लीग में खेलने से मुझे काफी अनुभव मिला है। मैं पिछले दो साल से खेलो इंडिया अस्मिता लीग भाग ले रही हूं। अपने पिछले अस्मिता लीग में बेहतर स्वास्थ्य ना होने के कारण पदक जीतने से चूक गई थी। लेकिन पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रही हूं। खेलो इंडिया के स्कीम में शामिल होने से राज्य सरकार की तरफ से हमें एक कोच, टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आने-जाने का पूरा खर्च सरकार देती है। ''

अब 16 साल की हो चुकीं निधि 2020 में इंटरनेशनल योगा ओलिंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा 2021 में आर्टिस्टिक योगा सिंगल में वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं। साथ ही वह राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीतने के अलावा हिमाचल प्रदेश की बेस्ट योगा प्लेयर भी रह चुकी हैं.

अस्मिता खेलो इंडिया में अपनी योगासन का हुनर दिखा चुकीं निधि के नाम छह रिकॉर्ड दर्ज है। उनके नाम प्रणव आसन (47.25 मिनट), एक पाद विपरीत कटी उठिष्ट आसन (50 मिनट),  हैंड स्टैंड में 1.36 मिनट आसन, अधिक से अधिक योगासनों का प्रदर्शन (118 आसन 03.24 मिनट), चक्रासन में 27 मिनट रुकना और स्कार्पियन पोजीशन में पैरों के साथ 47 सेकंड में तीन तीर टारगेट पर शूट करना शामिल है।

निधि ने अपनी इन उपलब्धियों पर कहा, '' ये मेरे लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं इसे एक अवसर के रूप में देखती हूं। ये उपलब्धि मुझे आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं। साथ ही साथ ये मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करती हैं।''

16 साल की निधि डोगरा जिला हमीरपुर के चौरी खियाद की रहने वाली हैं तथा सुपर मैग्नेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में बारहवीं कक्षा की छात्रा हैं।

अपने अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर निधि ने कहा, '' यहां आने से पहले भी मैं घर पर चार से पांच घंटे तक प्रैक्टिस कर रही थी। मेरा लक्ष्य खेलो इंडिया में अपने राज्य के लिए पदक जीतना है। मेरे राज्य से अभी तक किसी ने भी योगासन में पदक नहीं जीता है और ना ही इस खेल में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। लेकिन ये मेरी किस्मत है कि मैं इसमें यहां तक आई हूं और अब पदक जीतना ही मेरा सपना है।''