बिहार के इस जिले के पुलिस महकमे में भारी फेर-बदल, बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों समेत पुलिसकर्मियों का हुआ स्थानांतरण
डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस महकमें भारी फेर-बदल किया गया है। जिले के एसएसपी सुशील कुमार ने एक साथ आधा दर्जन थानाध्यक्षों सहित एक दर्जन पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर सभी नए थानेदारों को 24 घंटे में नई जगह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा गया है। एसएसपी के इस कदम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
![]()
जारी आदेश के अनुसार मिठनपुरा में हाल में लगातार हुई घटनाओं को देखते हुए थानाध्यक्ष राम इकबाल प्रसाद को हटाकर डीआईयू से जन्मेजय राय को मिथुनपुरा का नया थानेदार बनाया गया है। मिथुनपुरा में मो. जावेद और राजू साह के डबल मर्डर कांड के अलावा शराब कारोबार में प्लाईवुड वेबसाइट विरेश पोद्दार को गोली मारी गई थी। इसके अलावा प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार पप्पू पर जानलेवा हमला करते हुए अपराधियों ने गोली चलाई थी।
मिठनपुरा थाना अध्यक्ष के अलावा ब्रह्मपुरा थाना के थानेदार सुभाष मुखिया को हटाकर सरैया का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। काजी मोहम्मदपुर थाना के अपार थानेदार साकेत कुमार शार्दुल को बेनीवाल का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाना के दरोगा विक्की कुमार को हथौड़ी का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वही हथौड़ी के थानेदार मोहम्मद आलम को पुलिस लाइन भेज दिया है।
इसी तरह कांटी थाना से अभिषेक मिश्रा का स्थानांतरण कर बारूराज थाना अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरूरास थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे को पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। काजी मोहम्मदपुर थाना की दरोगा विजयलक्ष्मी का स्थानांतरण कर ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष बनाया गया है।
पुलिस लाइन में कार्यरत बीरबल कुशवाहा को काजी मोहम्मदपुर थाने अपर थानेदार बनाया गया है। अपर थाना अध्यक्ष ब्रह्मपुरा पप्पू कुमार का स्थानांतरण सिकंदरपुर के अपर थानेदार के रूप में किया गया है।
May 20 2025, 11:34