खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सातवें संस्करण का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समापन, बिहार ने जीते 7 स्वर्ण समेत 36 पदक
डेस्क : राजधानी पटना में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सातवें संस्करण का बीते गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। बिहार ने इसकी सफल मेजबानी की। पदक तालिका में देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में बिहार 15 वें स्थान पर रहा। उसने सात स्वर्ण, 11 रजत और 18 कांस्य पदक जीते। गेम्स का ओवरऑल चैंपियन महाराष्ट्र रहा। दूसरे स्थान पर हरियाणा और तीसरे तीसरे पर राजस्थान रहे। महाराष्ट्र सबसे अधिक 58 स्वर्ण पदक , 47 रजत और 53 कांस्य सहित कुल 158 पदक जीते।
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में गुरुवार को इन तीनों राज्यों के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बिहार ने पदकों की संख्या में 620 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। पिछले बार बिहार को पांच पदक मिले थे और पदक तालिका में वह 21वें स्थान पर रहा था।
विकास के पैमाने पर देश के कई राज्यों को पीछे छोड़ने के बाद खेल में भी बिहार की तरक्की देखने लायक है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में 14वां स्थान प्राप्त किया। वहीं राष्ट्रीय स्तर के इस बड़े आयोजन की बिहार ने शानदार मेजबानी की।
वर्ष 2018 में जब देश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज हुआ था, तब बिहार के हिस्से महज एक कांस्य पदक आया था। 2019 में एक रजत और चार कांस्य पदकों के साथ बिहार ने कुल पांच पदक हासिल किए थे। वर्ष 2020 में बिहार के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार का सिलसिला जारी रहा। बिहार के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एक स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य पदक के साथ अपने पदकों की संख्या को नौ तक पहुंचा दिया। 2021 में कोविड के कारण बिहार का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा। सिर्फ दो पदक मिले।
2022 से बिहार के खिलाड़ियों ने पदक तालिका की ऊपरी पंक्ति में नाम दर्ज कराने की मुहिम शुरू कर दी। हालांकि 2022 में बिहार केवल एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक ही हासिल कर सका था। 2023 में बिहार ने केवल पांच पदक ही जीते थे। लेकिन इन पांच पदकों में दो स्वर्ण पदक के कारण पदक तालिका में बिहार 21वें स्थान पर पहुंच गया। खेल के प्रति बिहार सरकार की साकारात्मक भूमिका ने इस सफलता में बड़ी भूमिका निभाई है।








May 16 2025, 12:28
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
118.9k