मौसम का हाल : आज रहेंगे भीषण गर्मी की चपेट मे रहेंगे पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिले, उत्तर बिहार में आंधी के साथ बज्रपात का येलो अलर्ट
डेस्क : बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। सूरज भगवान के तल्ख तेवर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। तेज धूप और उमश भरी गर्मी से इंसान तो इंसान पशु-पक्षी तक बेहाल है। वहीं आज शुक्रवार को पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिले शुक्रवार को भी भीषण गर्मी की चपेट में रहेंगे। जबकि बांका और शेखपुरा में लू चलने की चेतावनी है। वहीं उत्तर बिहार में शुक्रवार को ठनका और तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के जिलों में लोगों भीषण गर्मी का एहसास होगा। गुरुवार को शेखपुरा लू की चपेट में रहा। प्रदेश में डेहरी का सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पटना सहित 13 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा है।
वहीं राजधानी पटना में आज शुक्रवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के असार है। इसके बावजूद लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। गुरुवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। लेकिन आर्द्रता की मात्रा 38 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक एहसास हुआ। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
May 16 2025, 09:36