29 अप्रैल 2025:आज का राशिफल, जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

​मेष राशि, धैर्य से सफलता पाएंगे

​मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव भी रहेगा। आप संयम और धैर्य से आज सफलता का आकाश चूमेंगे लेकिन क्रोध से बात बिगड़ सकती है। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और जीवनसाथी से साथ आपका प्रेम और सद्भाव भी बना रहेगा। किसी शुभ काम के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का संयोग बन सकता है। आपको आज अपनी ऊर्जा और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें।

​वृषभ राशि,सकारात्मक दिन, लाभ पाएंगे

वृषभ राशि के जातकों का मन आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों की ओर जाएगा। आप कार्यक्षेत्र में आज पूर्व अनुभव और प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली के उपकरण और वस्त्रों से संबंधित कारोबार करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी की पूजा करें और दूध से अभिषेक करें।

​मिथुन राशि,तकनीकी ज्ञान का फायदा मिलेगा

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चीला और उलझन भरा रहा सकता है। ऐसे में आपको आज कोई भी जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचना होगा। वैसे जिन लोगों के काम का संबंधी किसी तकनीकी क्षेत्र से वह अपनी कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज किसी सहयोगी और सहकर्मी की वजह से तनाव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई काम आज अटक भी सकता है इसलिए आज योजना बनाकर काम करना होगा। आपके लिए सलाह है कि कठिनाइयों से पार पाने के लिए सकारात्मक रहें।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को तुलसी की माला अर्पित करें।

​कर्क राशि,योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों से भी आज सहयोग मिलेगा और आप अपने टारगेट को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी कमाई बढाने के लिए आज किसी योजना में निवेश भी कर सकते हैं और आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों की सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपका कोई जरूरी काम भी पूरा होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आज भोजन अथवा अन्न का दान दें।

​सिंह राशि,कार्यक्षेत्र में दबाव की नीति से बचें

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आज आप किसी निवेश योजना में धन लगाकर लाभ पाने की प्रयास कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज ज्ञान विज्ञान में आपकी रुचि रहेगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। प्रेमी के मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत से स्थिति सुधरेगी। कोई लाभदायक डील मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें अगर आप दबाव बनाने का प्रयास करेंगे तो सहकर्मियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आप आज भावुकता में किसी की मदद भी कर सकते है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु स्तोत्र का पाठ करें।

​कन्या राशि,कमाई बढ़ने से खुशी होगी

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं जबकि आज बिजनस में कमाई बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। जो लोग नौकरी में बदलाव के प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। इंक्रीमेंट और पद लाभ का भी संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें।

​तुला राशि, परिश्रम से लाभ का संयोग बनेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खट्टा मीठा सा रह सकता है। लाभ और सफलता का संयोग बनेगा लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम भी खूब करना होगा। आपको आज किसी व्यक्ति के बात व्यवहार से क्रोध खूब आएगा लेकिन कुछ कर नहीं पाने से मन ही मन खीजेंगे। आपको आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पारिवारिक विषय को लेकर घर के बड़ों से सलाह और सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज किसी पूर्वपरिचित की मदद से पूरा हो सकता है। दोस्तों से सहयोग पाएंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ करना लाभदायक होगा।

​वृश्चिक राशि, प्रयास से बढ़कर लाभ पाएंगे

वृश्चिक राशि पर पर आज गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आप आज धार्मिक और सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे। आपके हाथों से कोई पुण्य कर्म हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने प्रयास से बढ़कर लाभ प्राप्त होगा। आपको आज अपनी सकारात्मक सोच और परिश्रम का भी फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उनसे प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। घर परिवार में आज आपकी स्नेह और तालमेल बना रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का संयोग बन सकता है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की पूजा करें और सिंदूर का लेपन करें।

​धनु राशि,बैंकिंग के काम में सफलता पाएंगे

धनु राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी होगा। आपके विरोधी और शत्रु आज आपका चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार होगा और आपको आज कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज विशेष रूप से फायदा मिलेगा। बैंकिंग के संबंधित कोई काम है तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। कोई अटका काम आपका पूरा हो सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गुरु के मंत्र ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जप करें।

​मकर राशि, कमाई के नए साधन पाएंगे

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। राशि के पंचम भाव में बना चंद्रमा और गुरु का शुभ योग आपको आज बच्चों की ओर से भी खुशी प्रदान करेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत पूरी हो सकती है। लव लाइफ में आप प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात बन सकती है। बिजनस में आज अच्छी कमाई होगी। आप आज कमाई के नए साधन भी प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको आज सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। रुचिकर खानपान का आप आनंद ले पाएंगे।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

​कुंभ राशि,सुख साधनों की प्राप्ति होगी

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सुख साधनों में वृद्धि करने वाला रहेगा। आपकी कमाई भी आज बढेगी। नौकरी में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर कामयाबी मिलेगी। सहकर्मियों की ओर से आपको आज सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जल्दबाजी में आपको आज कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप आज कुछ घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करेंगे। किसी भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग भावुक बनाएगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​मीन राशि,अप्रत्याशित लाभ पाएंगे

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। जो लोग बीमार चल रहे है उन जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको आज कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आज प्राप्त होगा। नौकरी में आज आपको वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आज सुख पाएंगे, आपसी तालमेल भी बना रहेगा। कहीं से कोई आमंत्रण या अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान का दायरा बढेगा। बिजनस में कमाई भी अच्छी होगी।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना शुभ फलदायी होगा।

आज 29 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

नक्षत्र

कृत्तिका - 06:47 पी एम तक

योग 

सौभाग्य - 03:54 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 

सूर्योदय- 05:46 AM 

सूर्यास्त- 06:53 PM 

चन्द्रास्त- 04:16 PM

अशुभ काल 

राहुकाल- 07:22 ए एम से 09:01 ए एम

यम गण्ड- 10:40 ए एम से 12:19 पी एम

गुलिक- 01:58 पी एम से 03:37 पी एम

 

शुभ काल 

अभिजित मुहूर्त- 11:52 ए एम से 12:45 पी एम

अमृत काल- 05:26 पी एम से 06:50 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:16 ए एम से 05:00 ए एम

आज का राशिफल,26 अप्रैल 2025 :जानिये राशि के अनुसार आप का दिन कैसा रहेगा..?

मेष राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान भी मध्यम है। कुल मिलाकर के मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई रिस्क न लें। अपमानित होने का भय होगा। यात्रा का योग अभी न बनाएं। भाग्य पर भरोसा रखकर कोई कार्य न करें। प्रेम, संतान सही है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान ठीक है, लेकिन मध्यम ही रहेगा। व्यापार भी मध्यम रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। डिस्टर्ब करेंगे। हालांकि जीत आपकी होगी, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार प्रभावित करेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मानसिक आघात लगने का समय है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित है। घर में कोई बड़े कलह की संभावना है। घर का कलह बाहर न जाएं इस बात का ध्यान रखिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दीजिए। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम है। स्वंय के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में बहुत इंटरफेरेंस रहेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है और बड़ी हो सकती है। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन की हानि। कुटुंब की हानि और मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चौतरफा परेशानी का समय है। प्रेम, संतान, व्यापार सबकुछ खराब दिख रहा है। बहुत बचकर पार करें। काली वस्तु दान करें।

आज का पंचांग- 26 अप्रैल 2025:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त

शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 

पूर्णिमांत- वैशाख 

अमांत- चैत्र 

तिथि 

त्रयोदशी - 08:27 ए एम तक

नक्षत्र

उत्तर भाद्रपद - 06:27 ए एम तक

योग 

वैधृति - 08:42 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय 

सूर्योदय- 05:46 AM 

सूर्यास्त- 06:53 PM 

चन्द्रोदय- 05:03 ए एम, अप्रैल 27

चन्द्रास्त- 04:16 PM

अशुभ काल 

राहुकाल- 10:41 AM से 12:19 PM

यम गण्ड- 03:36 PM से 05:14 PM

गुलिक- 07:24 AM से 09:02 AM

 

शुभ काल 

अभिजित मुहूर्त- 11:53 AM से 12:45 PM

अमृत काल- 02:08 AM से 03:35 AM

ब्रह्म मुहूर्त- 04:19 AM से 05:02 AM

आज का राशिफल,24 अप्रैल 2025:जानिये राशिफल के अनुसार आप का दिन कैसा रहेगा..?

मेष राशि- आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ। व्यापार अच्छा। यात्रा का योग बनेगा। सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में विजय होगी। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- भाग्यवश काम बनेंगे। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम से उत्तम की तरफ। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- थोड़ा ध्यान देकर के चलें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- आनंददायक दिन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा। पति-पत्नी का के रिश्ते अच्छे होंगे। साथ होगा। बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न बाधा रहेगी लेकिन विघ्न बाधा के साथ संपन्न भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावनाओं पर काबू रखें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। है। व्यापार सही रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन थोड़ा तनाव के साथ। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक सुदृढ़ता बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ होगा। निवेश वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। बच्चों से दूरी, प्रेम में दूरी। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

आज का पंचांग- 24 अप्रैल 2025:जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त

शक सम्वत- 1947, विश्वावसु 

पूर्णिमांत- चैत्र 

अमांत- चैत्र 

तिथि 

एकादशी - 02:32 पी एम तक

द्वादशी

नक्षत्र

शतभिषा - 10:49 ए एम तक

पूर्व भाद्रपद

योग 

ब्रह्म - 03:56 पी एम तक

इन्द्र

सूर्य और चंद्रमा का समय 

सूर्योदय- 05:47 AM 

सूर्यास्त- 06:52 PM 

चन्द्रोदय- 03:54 AM, अप्रैल 25 

चन्द्रास्त- 03:10 PM

अशुभ काल 

राहुकाल- 01:58 PM से 03:36 PM

यम गण्ड- 05:47 AM से 07:25 AM

गुलिक- 09:03 AM से 10:41 AM

 

शुभ काल 

अभिजित मुहूर्त- 11:53 AM से 12:46 PM

अमृत काल- 01:32 AM से 03:00 AM

ब्रह्म मुहूर्त- 04:19 AM से 05:03 AM

आज का रशिफल ,22 अप्रैल 2025 आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी में विजय होगा। संतान और प्रेम का साथ होगा। स्वास्थ्य नरम गरम बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। स्वास्थ्य पे ध्यान दीजिए। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य अच्छा। जीवनसाथी का साथ अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। संतान, प्रेम, व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- लिखने-पढ़ने के लिए सही समय। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- धन की स्थिति मजबूत होगी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

आज का पंचांग- 22 अप्रैल 2025: जानिए पञ्चाङ्ग:जानिए पञ्चाङ्ग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

विक्रम संवत- 2082, कालयुक्त

शक सम्वत- 1947, विश्वावसु

पूर्णिमांत- बैशाख

अमांत- चैत्र

तिथि

कृष्ण पक्ष नवमी- अप्रैल 21 06:58 PM- अप्रैल 22 06:13 PM

कृष्ण पक्ष दशमी- अप्रैल 22 06:13 PM- अप्रैल 23 04:43 PM

नक्षत्र

श्रवण- अप्रैल 21 12:37 PM- अप्रैल 22 12:44 PM

धनिष्ठा- अप्रैल 22 12:44 PM- अप्रैल 23 12:07 PM

योग

शुभ- अप्रैल 21 11:00 PM- अप्रैल 22 09:13 PM

शुक्ल- अप्रैल 22 09:13 PM- अप्रैल 23 06:51 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:04 AM

सूर्यास्त- 6:46 PM

चन्द्रोदय- अप्रैल 22 2:04 AM

चन्द्रास्त- अप्रैल 22 1:16 PM

अशुभ काल

राहू- 3:35 PM- 5:11 PM

यम गण्ड- 9:14 AM- 10:50 AM

कुलिक- 12:25 PM- 2:00 PM

दुर्मुहूर्त- 08:36 AM- 09:27 AM, 11:17 PM- 12:02 AM

वर्ज्यम्- 04:38 PM- 06:12 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 11:59 AM- 12:50 PM

अमृत काल- 01:58 AM- 03:31 AM

ब्रह्म मुहूर्त- 04:27 AM- 05:15 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग- अप्रैल 21 12:37 PM- अप्रैल 22 06:04 AM (श्रावण और सोमवार) 

ये भी देखें

आज का राशिफल,20 अप्रैल2025: जानिये आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार चल रहा है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार की स्थिति दिन ब दिन सुधर रही है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- एक और दिन बच कर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी लगभग मध्यम। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति थोड़ी गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का शुभ अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा और योजनाओं को कार्य रूप दें। व्यवसाय की स्थिति प्रसार की तरफ है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। पिता का साथ होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

आज का पंचांग 20 अप्रैल 2025 : आज वैशाख कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त :

आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। वहीं, आज पूर्वाषाढ़ नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ होगा। आइए जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा।

राष्ट्रीय मिति चैत्र 30, शक संवत 1947, वैशाख, कृष्ण, सप्तमी, रविवार, विक्रम संवत 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 08, शव्वान 21, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अप्रैल सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। सप्तमी तिथि सायं 07 बजकर 01 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 06 बजकर 05 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 20 अप्रैल 2025 : सुबह में 5 बजकर 50 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 20 अप्रैल 2025 : शाम में 6 बजकर 49 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट तक सुबह में 5 बजकर 06 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 49 मिनट से 7 बजकर 11 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 20 अप्रैल 2025 :

दोपहर में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक राहुकाल रहेगा। इसी के साथ दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 10 बजकर 42 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल शाम में 5 बजकर 6 मिनट से 5 बजकर 58 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 5 बजकर 51 मिनट से 6 बजकर 46 मिनट तक।

आज का उपाय : आदित्य स्तोत्र का करें पाठ। ओम सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।