रांची के आसमान में दिखा वायुसेना के हैरतअंगेज करतब, रोमांचित लोगो ने नारे लगाए भारत माता की जय
एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम हॉक एयरक्राफ्ट ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाए
रांची : रांचीवासियों के लिए शनिवार और रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। राजधानी के लोगों ने पहली बार एयर शो का खूबसूरत नजारा देखा। जी हां हम बात कर रहे है रांची के नामकुम स्थित खोजा टोली आर्मी मैदान की जहां, एयरफोर्स की सूर्य किरण टीम हॉक एयरक्राफ्ट के साथ आसमान को चीरते हुए करतब दिखाये। हॉक एयरक्राफ्ट जहां से गुजरा सभी की नजर उसी ओर दौड़ पड़ी। जांबाज पायलटों ने अपने हैरतअंगेज करतबों से सबका दिल जीत लिया।
![]()
करीब एक घंटे के इस एयर शो में 9 लड़ाकू विमानों ने एक साथ उड़ान भरी और आसमान में हैरतअंगेज कारनामें दिखाए। इसमें उन्होंने आकृतियां भी बनाई अंग्रेजी के अक्षर Y और A का शेप बनाया। जो यह दर्शाता है कि Y से युवाओं को प्रदर्शित करते हुए दिखाया गया वहीं A से एयर फोर्स को प्रदर्शित किया गया। भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम के पायलटों ने लड़ाकू विमानों को आसमान में एक-दूसरे के बेहद करीब उड़ाकर कलाबाजियां कीं और कभी आसमान में तिरंगा फैलाया तो कभी दिल की आकृति बनाई।
![]()
आपको बता दे की भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम देश ही नहीं विदेशों में भी अपना प्रदर्शन कर चुकी है। सूर्य किरण की करीब 72 शहरों में 700 से भी ज्यादा प्रदर्शन कर चुकी है। हाल ही में बात करें तो यह थाईलैंड से अपना प्रदर्शन कर वापस आई और दो दिवसीय प्रदर्शन रांची में किया। वही सूर्य किरण की बात करें तो भारतीय वायु सेवा की एरोबेटिक डिस्प्ले टीम का नाम है। यह भारतीय वायुसेना की 52वीं स्क्वाड्रन का हिस्सा है। इसकी स्थापना भारतीय वायुसेना ने वर्ष 1996 में की थी। सूर्य किरण का उद्देश्य वायुसेना के हवाई कौशल और क्षमताओं का प्रदर्शन करना है।
![]()
सूर्य किरण एयरोबेटिक्स टीम की पायलट कंवल संधू ने बताया कि आज जो फाइटर प्लेन आसमान में उड़ान भरा और आसमान में काफी अद्भुत तरीके से अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि अगला भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक्स टीम 23 अप्रैल को बिहार की राजधानी पटना में भी एयर शो करेगी। वही दो दिवसीय इस कार्यक्रम में रांचीवासी एयर फोर्स के इस करतब से प्रभावित होते नजर आए। हम बात कर रहे हैं एक ऐसी बच्ची का जो पायलट कंवल संधू से इतनी पारित हुई कि वह महज 3 से 4 घंटे में उनका फोटो बना डाला।
रिपोर्टर जयंत कुमार
Apr 22 2025, 14:30