उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री गर्मी में पेय जल की समस्या को लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि के साथ की बैठक
रांची : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजन्त्री गर्मी में जिलें में पेय जल की समस्या ना हो इसको लेकर काफ़ी गंभीर है, इसको लेकर उन्होंने कई बैठके पूर्व में किया है। साथ ही उन्होंने गर्मी आने से पूर्व ही सम्बंधित सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।
उसी कड़ी में आज दिनांक- 12 अप्रैल 2025 को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गर्मी को देखते हुए पेयजल की सुविधाएं और पंचायतों की सुदृढ़ीकरण से संबंधित सभी पंचायतों के मुखिया के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक किया।
अघतन स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी
उपायुक्त द्वारा नए चापानल एवं चापानल मरम्मती की अघतन स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए। सम्बंधित सभी अधिकारी से नए चापानल की भौतिक स्थिति की जानकारी लेते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा, की किसी परिस्थिति में पेय जल की समस्या ना हो।
सभी सम्बंधित अधिकारी कार्यों का निष्पादन सही से करें
उपायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारी को कड़े शब्दों में कहा है, की जिला में पेयजल की समस्या ना हो इसके लिए सभी सम्बंधित पदाधिकारी चापानल की मरम्मती सुनिश्चित रूप से करा ले। साथ ही उन्होंने प्रखंडवार कितना चापानल गड़ा है, इसकी पूरी सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी सम्बंधित अधिकारी को अपने कार्यों का निष्पादन सही से करने को कहा गया।
पेय जल की समस्या के वास्तुस्थिति के बारें में जानकारी
उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंचायत के कुछ मुखिया से बात करके पेय जल की समस्या के वास्तुस्थिति के बारें में जानकारी लेते हुए उनसे चापानल मरम्मती की सूची एवं नए चापानल का भौतिक सत्यापन की सूची जल्द भेजने को कहा गया।
पंचायतों की सुदृढ़ीकरण पर जोर
उपायुक्त द्वारा कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विशेष रूप से कहा गया की जिला प्रशासन का लक्ष्य पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करने और पंचायतों को और अधिक प्रभावी बनाने पंचायतों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित कार्यों, जैसे बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक क्षमता और ग्राम रोजगार योजनाओं की दिशा में ठोस कदम उठाना है। जिसपर कार्य किए जा रहें।
सभी मुखिया को पंचायत की महिला को महिला स्वालंबन में जोड़ने को कहा
उपायुक्त ने सभी मुखिया को विशेष रूप से कहा की पंचायत की महिला झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की सम्मान राशि को बकरी और मुर्गी पालन करके राशि का सदुपयोग करें ताकि महिला आर्थिक रूप से सक्षम बने एवं आत्मनिर्भर बने।
बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची, श्री राजेश कुमार साव, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी रांची, श्री राजीव कुमार उपस्थित थे एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यकारी अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र, कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), सभी मुखिया, सभी पंचायत सचिव,
सभी ग्राम रोजगार सेवक, शामिल रहें।
Apr 20 2025, 15:19