वक्त रहते निकल जाओ...',विदेशी नागरिकों को अमेरिका का अल्टिमेटम
#usultimatum30daydeadlineimmigrantsface
![]()
अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने विदेशी नागरिकों के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अमेरिका में विदेशी नागरिकों को 30 दिनों से अधिक समय तक रहना परेशानी खड़ा करसता है। इससे बचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा और ऐसा न करने पर जुर्माना और जेल हो सकती है। रजिस्ट्रेशन ना कराने वाले विदेशों को अमेरिका से डिपोर्ट भी किया जा सकता है। ऐसे में अवैध विदेशियों के लिए मैसेज है कि वह तुरंत अमेरिका से निकल जाएं। अमेरिका में ये नई व्यवस्था 11 अप्रैल से लागू हो गई है। ट्रंप प्रशासन ने इसे सख्ती से लागू करने के संकेत दिए हैं।
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से अवैध प्रवासियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध प्रवासियों पर रोक लगाने के लिए ट्रंप लगातार नए नियम बना रहे हैं। अब ट्रंप प्रशासन के तहत होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि जो विदेशी नागरिक अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय तक रहते हैं, उन्हें सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा और ऐसा न करने पर जुर्माना और जेल हो सकती है।
डिपार्टमेंट ने एक्स पर पोस्ट किया, जो विदेशी नागरिक अमेरिका में 30 दिनों से अधिक समय तक रहते हैं, उन्हें संघीय सरकार के साथ रजिस्टर कराना होगा। ऐसा न करने पर जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है। डोनाल्ड ट्रंप और मंत्री क्रिस्टी नोएम का अवैध प्रवासियों के लिए स्पष्ट संदेश है: अभी निकलें और स्वदेश लौटें। पोस्ट के साथ होमलैंड डिपार्टमेंट ने राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यालय और होमलैंड सुरक्षा विभाग की सचिव क्रिस्टी नोएम को टैग किया गया है।
हर दिन 998 डॉलर का जुर्माना
होमलैंड डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि अगर किसी को अवैध रूप से रहते हुए पाया जाता है और डिपोर्ट करने फैसला लिया जाता है तो फिर वह मुश्किल में आएगा। उसको हर दिन 998 डॉलर का जुर्माना देना होगा। किसी ने खुद से डिपोर्ट होने का वादा किया और ऐसा नहीं किया तो जुर्माना 1,000 से 5,000 डॉलर तक बढ़ जाएगा। ऐसे शख्स को जेल भी हो सकती है।
'अवैध एलियंस को संदेश'
होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने 'अवैध एलियंस को संदेश' नाम से एक पोस्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बिना इजाजत रहने वाले विदेशी नागरिक खुद देश छोड़ दें। पोस्ट में लिखा है, 'खुद से डिपोर्ट होना एकदम सुरक्षित है। अपनी मर्जी से फ्लाइट चुनकर चले जाइए। अगर आप खुद से डिपोर्ट होते हैं तो अमेरिका में कमाए पैसे रख सकते हैं। खुद से डिपोर्ट होने वाले शख्स को भविष्य में कानूनी रूप से अमेरिका आने का मौका मिल सकता है।'
इन लोगों पर होगा असर
इस फैसले का सीधा असर उन लोगों पर नहीं पड़ेगा जो एच-1बी या छात्र वीजा पर अमेरिका में हैं। अगर कोई व्यक्ति एच-1 बी वीजा पर नौकरी खो देता है और तय अवधि के भीतर देश नहीं छोड़ता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसलिए, छात्रों और एच-1 बी वीजा धारकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी अमेरिका में रहने की अवधि सभी नियमों का पालन करती हो।
Apr 14 2025, 16:51