आज एकदिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे राहुल गांधी, सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से किए है यह खास अपील
डेस्क : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है, जिसकी तैयारी में सभी राजनीतिक दल जुट गए है। पार्टी के बड़े नेताओं का बिहार दौरा शुरु हो गया है। बीते दिनों पीएम मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर आए थे। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते दो महीने के भीतर राहुल गांधी का यह तीसरी बार बिहार दौरा है। राहुल गांधी राजधानी पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगे। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का टास्क सौंपेंगे।
![]()
वहीं राहुल गांधी ने बिहार दौरे की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए लोगों से बेगूसराय में सफेद टी-शर्ट पहनकर आने की अपील की है। राहुल गांधी ने कहा है कि बिहार के युवा साथियों, मैं सात अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं। लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे। आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आइए, सवाल पूछिए, आवाज उठाइए।
बीते रविवार को प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के एक दिवसीय दौरे की जानकारी दी। कहा कि पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे बेगूसराय जाएंगे। वहां वे पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पलायन रोका-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे। बेगूसराय से पटना आने के बाद राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद राहुल सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे। हाल ही दिल्ली बैठक में उन्होंने जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए थे। पार्टी की ओर से हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम शुरू होना है। पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जानी है। पार्टी की कोशिश है कि संगठन को जिला व प्रखंड स्तर पर और मजबूत किया जाए। आठ अप्रैल को गुजरात के साबरमती में एआईसीसी का अधिवेशन है। उसमें शामिल होने के लिए पार्टी के नेता सोमवार की शाम ही पटना से रवाना होंगे। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद ने कहा कि वक्फ बोर्ड पर जदयू अब भाजपा की भाषा बोल रही है।
Apr 07 2025, 11:51