"दुबई में iPhone और Gold इतने सस्ते क्यों हैं?" जानिए असली वजह!"
By : Streetbuzz Desk
Edited : pari_shaw
आईफोन, लैपटॉप, ब्रांडेड घड़ियाँ या फिर चमचमाता सोना – ये सब अगर दुबई से खरीदे जाएं तो जेब पर ज़्यादा भारी नहीं पड़ते। लेकिन सवाल ये है – क्यों?
दुबई में चीज़ें इतनी सस्ती कैसे होती हैं? चलिए जानते हैं इसकी वजह
दुबई – एक ऐसा शहर जो शॉपिंग के लिए जन्नत माना जाता है।यहाँ से लोग सोना खरीदते हैं, इलेक्ट्रॉनिक्स लाते हैं और कई बार टैक्स फ्री शॉपिंग का लुत्फ भी उठाते हैं।
तो वजह क्या है? आइए एक-एक कर समझते हैं:
1. टैक्स फ्री इकोनॉमी : दुबई में कई प्रोडक्ट्स पर कोई इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगती। आईफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स यहाँ भारत की तुलना में 10 से 25% तक सस्ते मिलते हैं।
क्योंकि वहाँ GST जैसा कोई टैक्स नहीं लगता।
2. ग्लोबल ट्रेड हब : दुबई एक इंटरनेशनल ट्रांजिट पॉइंट है।
यहाँ पर कंपनियाँ सीधे डिस्ट्रीब्यूट करती हैं, बिचौलिये कम होते हैं – इसलिए प्रोडक्ट्स की कीमतें कम होती हैं।
3. सोने पर कम मेकिंग चार्ज और पारदर्शिता : दुबई का गोल्ड मार्केट दुनियाभर में मशहूर है।
यहाँ सोने की शुद्धता 22 कैरेट या 24 कैरेट होती है, और मेकिंग चार्ज बेहद कम।
साथ ही, यहाँ सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से जुड़ी होती हैं – इसलिए रेट बिल्कुल ट्रांसपेरेंट होते हैं।
4. करेंसी का फर्क : दिरहम और रुपये की वैल्यू में फर्क होने से भी कई चीज़ें सस्ती लगती हैं – खासकर भारतीय टूरिस्ट्स को।
तो अगली बार जब आप दुबई जाएं, ये जान लीजिए – सिर्फ शॉपिंग ही नहीं, वहाँ की टैक्स पॉलिसी और ट्रेड सिस्टम भी आपकी जेब का ख्याल रखते हैं।




By : Streetbuzz Desk



By : Streetbuzz Desk

Apr 05 2025, 11:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.3k