भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह आजमगढ़।
भाजपा के नव नियुक्त लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर का फुलवरिया टोल प्लाजा से आते समय बूढ़नपुर चौक पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष कोयलसा रूद्रप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल देखा गया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जो निचले पायदान के कार्यकर्ता से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक सभी को सम्मान देने का काम करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं, जो भाजपा के समर्पण और मेहनत का प्रमाण है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी ने फूल-मालाओं से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में धर्ममणि पांडे, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जगन्नाथ राजभर, महामंत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, विनीत सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक अरुणा शंकर पांडे, राघवेंद्र पांडे, रामशंकर वर्मा, विधानसभा संयोजक अमित उपाध्याय, डॉ. रामाश्रय यादव, प्रदीप यादव, अमित सोनी, अमरेंद्र सिंह, शैलेश राजभर, सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
Apr 03 2025, 17:11