46वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर, 28 राज्यों के 600 खिलाड़ी होंगे शामिल
![]()
जहानाबाद। जिले में पहली बार आयोजित हो रही 46वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर हैं। गांधी मैदान, जहानाबाद में 26 मार्च से 30 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के 28 राज्यों के लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
उद्घाटन और समापन समारोह की भव्य तैयारियां
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 मार्च को संध्या 4 बजे किया जाएगा, जबकि समापन समारोह 30 मार्च को होगा। आयोजन स्थल के साथ-साथ भोजन और आवासन स्थलों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एस.के. सुनील, उपाध्यक्ष डॉ. एस.के. सुनील, संयोजक डॉ. निरंजन केशव प्रिंस और सदस्य आलोक कुमार ने कार्यक्रम स्थल, भोजन व्यवस्था और आवास स्थलों का निरीक्षण किया। आयोजन समिति के सचिव संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आयोजन स्थल गांधी मैदान होगा और खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था मां कमला चन्द्रिका जी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, सिद्धार्थ टीचर ट्रेनिंग कॉलेज और भानो देवी नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज, बैरागीबाग में की गई है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राज्य
प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें शामिल राज्य हैं:
- बिहार
 - हिमाचल प्रदेश
 - तमिलनाडु
 - तेलंगाना
 - उत्तराखंड
 - पंजाब
 - ओडिशा
 - केरल
 - कर्नाटक
 - दमन और दीव
 - छत्तीसगढ़
 - जम्मू-कश्मीर
 - चंडीगढ़
 - पश्चिम बंगाल
 - आंध्र प्रदेश
 - उत्तर प्रदेश
 - मध्य प्रदेश
 - दिल्ली
 - झारखंड
 - असम
 - दादरा और नगर हवेली
 - गुजरात
 - हरियाणा
 - महाराष्ट्र
 - मुंबई हैंडबॉल अकादमी
 - पांडिचेरी
 - राजस्थान
 - त्रिपुरा
 पहुँचने लगी हैं टीमें
समाचार लिखे जाने तक तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, दमन और दीव तथा चंडीगढ़ की टीमें आवास स्थल पर पहुंच चुकी हैं। अन्य राज्यों की टीमें भी शीघ्र ही यहां पहुंचेंगी।
इस आयोजन को लेकर स्थानीय खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जिले में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित होने से युवा खिलाड़ियों को नया अनुभव मिलेगा और स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
(रिपोर्ट: संवाददाता, जहानाबाद)

						
  
जहानाबाद कायनात इंटरनेशनल स्कूल, जो सीबीएसई से संबद्ध एक प्रमुख शिक्षण संस्थान है, ने रविवार, 23 मार्च 2025 को अपने कायनात नगर, काको, जहानाबाद स्थित परिसर में भव्य इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
  
  
  
कौन से पापों के हम साझेदार हो गए?
  
  
  
  
Mar 24 2025, 21:58
- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
1- Whatsapp
 
								    - Facebook
 
							       
								  - Linkedin
 
								  - Google Plus
 
								 
							   
15.0k