भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विनोद राजभर की नियुक्ति पर मनाई खुशी
![]()
लालगंज (आजमगढ़): भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत विनोद राजभर को लालगंज जिले का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मंडल कोयलसा में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और भाजपा नेतृत्व का आभार जताया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी बड़ी राजनीति करने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी को सम्मान देने का कार्य करती है।मंडल अध्यक्ष मदियापार राजू राजभर ने कहा कि विनोद राजभर के नेतृत्व में आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा को बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी संगठन को और मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।इस मौके पर मंडल महामंत्री कोयलसा जगन्नाथ राजभर, राघवेंद्र पांडेय एडवोकेट, मंडल उपाध्यक्ष धर्ममणि पांडेय, मंडल मंत्री मनोज सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक मिश्र, शैलेश राजभर सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Mar 20 2025, 16:42