हेमंत की कैबिनट से 31 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सिपाही बहाली में 10 किलोमीटर का दौड़ हुआ समाप्त
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कुल 31 प्रस्ताव को मिली मंजूरी।
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अब झारखंड के मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई कर तीन साल तक सरकारी सेवा में नहीं रहने वाले डॉक्टरों को आर्थिक क्षतिपूर्ति देना होगा। पूर्व के फैसले में संशोधन करते हुए सरकार ने पहले साल में सरकारी सेवा छोड़ने वाले डॉक्टरों के लिए 30 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति को बरकरार रखा है, लेकिन दूसरे साल में छोड़ने वाले ऐसे डॉक्टरों को शेष तीन साल की सेवा तक 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह देना होगा।
राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में खान एवं भूतत्व विभाग के एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर निर्णय लेते हुए राज्य की कंपनियों द्वारा पावर रेगुलेटेड सेक्टर को दिए जाने वाले कोयले पर स्वामित्व रॉयल्टी की वसूली की तरह ही अन्य गैर पावर रेगुलेटेड सेक्टर को दिए जाने वाले कोयले पर रॉयल्टी वसूलने का निर्णय लिया।
सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता में बदलाव करते हुए हेमंत की कैबिनेट ने नए नियम बनाने को लेकर पुलिस कक्षपाल, सिपाही, गृह रक्षा वाहिनी उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 बनाने की मंजूरी दी गई। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों के लिए छह मिनट में 1600 मीटर और महिलाओं के लिए 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ तय की गई है। यह दौड़ पहले 10 किलोमीटर का था। इसके अलावा कैबिनेट ने मार्च 2025 तक सभी जिलों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य बढ़ा दिया है।
रांची के ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की 9 फीट की कांस्य आदमकद प्रतिमा लगाने का कैबिनेट ने फैसला लिया।
प्रदेश में आंधी तूफान और लू से जान-माल की हानि की आशंका को देखते हुए आंधी तूफान और ग्रीष्म लहर को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा के अंतर्गत आपदा घोषित करने की स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा उच्च न्यायालय के विधि पदाधिकारी के शुल्क निर्धारण को मंजूरी, अपर न्यायायुक्त के न्यायालय को विशेष न्यायालय का दर्जा, राधे श्याम मांझी तत्कालीन अभियंता के अधिरोपित दंड को परिमार्जित किया गया, स्वर्गीय नागेंद्र सिन्हा एयर एम्बुलेंस से ले जाने के व्यय को मंजूरी,
कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत रांची जिला में 5000 एमटी क्षमता के निर्माण दिन ग्रेड के लिए 11 करोड़ 65 लाख 41000 की स्वीकृति मिली।
Mar 12 2025, 20:28